डेली संवाद, जालंधर। Hookah Bar in Jalandhar: जालंधर में पुलिस थाना-3 के पास सरेआम हुक्का बार और अवैध रूप से बीयर बार चलाया जा रहा है। इसकी एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रही है। सूत्र बता रहे हैं कि पुलिस की मदद से नाजायज रूप से हुक्का बार चलाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: गुरुद्वारा साहिब में निहंगों के बीच खूनी संघर्ष, घटना CCTV में हुई कैद
मिलाप चौक के पास स्थित मोनिका टावर में हुक्का बार चलाया जा रहा है। इस हुक्का बार पर पहले भी छापेमारी हुई थी, तब एक कारिंदे के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। इसके बाद फिर से यह हुक्का बार शुरू हो गया है।
ये भी पढ़ें: वोटरों को रिझाने के लिए कांग्रेस बांट रही है पैसा, VIDEO वायरल
हुक्का बार में नाबालिग बच्चों को हुक्के के साथ साथ शराब भी परोसी जाती है। इसकी एक वीडियो भी तेजी के साथ वायरल हो रही है। उक्त वीडियो में सरेआम मोनिका टावर स्थित हुक्का बार में हुक्का और शराब परोसी जाती है। इसकी तस्वीरे भी सोशल मीडिया में तेजी के साथ वायरल हो रही है।