Operation Amritpal: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अमृतपाल की मदद करने वाले वकील समेत 2 गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Operation Amritpal: पंजाब पुलिस ने भगोड़े अमृतपाल सिंह मामले में कार्रवाई करते हुए अमृतपाल को शरण देने के आरोप में एक वकील सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं इस बीच NIA ने कपूरथला के एक वकील और पंजाब पुलिस ने होशियारपुर से अमृतपाल सिंह के दो साथियों को गिरफ्तार किया है। सभी से पूछताछ जारी है।

हिरासत में लिए गए वकील राजदीप सिंह
हिरासत में लिए गए वकील राजदीप सिंह
ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा

अमृतपाल सिंह को होशियारपुर में उसके दो साथियों ने फाइनेंशियल मदद की थी। अमृतपाल सिंह को दो व्यक्तियों ने 90 हजार रुपए दिए गए थे, ताकि वह अपने लिए सुरक्षित जगह ढूंढ सके। पुलिस ने जांच व जानकारी हासिल करने के बाद होशियारपुर से इन दोनों को पकड़ लिया है। इनसे पुलिस ने दो पिस्टल भी बरामद किए हैं।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

पुलिस सूत्रों के अनुसार गांव बाबक (होशियारपुर) के वकील राजदीप सिंह और जालंधर के सरबजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों को कल देर रात ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। दोनों से पूछताछ की जा रही है और पुलिस बाद में उनके पास से बरामदगी के बारे में और खुलासा करेगी।

कपूरथला के एक वकील को NIA ने डिटेन किया है। वकील की पहचान कपूरथला के राजदीप सिंह के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार राजदीप सिंह हिमाचल के पांवटा साहिब से वापस आ रहा था कि तभी NIA की टीम ने उसे गिरफ्त में ले लिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजदीप सिंह ने कुछ दिन पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अमृतपाल सिंह को लेकर एक पोस्ट को शेयर किया था।

BBC Raid: BBC के दफ्तर में ED Survey

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *