Jalandhar By Poll: CM भगवंत मान के साथ AAP प्रत्याशी सुशील रिंकू ने दाखिल किया नामांकन पत्र

Daily Samvad
5 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll:  आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार सुशील रिंकू ने जालंधर उपचुनाव के लिए सोमवार को ‘आप’ पंजाब के अध्यक्ष व मुख्यमंत्री भगवंत मान और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के साथ अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने से पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ‘आप’ उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू के समर्थन में रोड शो किया, जहां हजारों की संख्या में ‘आप’ पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए और पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में नारेबाजी की।

इस रोड शो में सीएम मान और प्रत्याशी रिंकू के साथ विधायक शीतल अंगुराल, विधायक बलकार सिंह, दिनेश ढल, राजविंदर कौर थियाड़ा, जीत राम भट्टी, रतन सिंह, प्रेम कुमार, विधायक इंद्रजीत कौर, जगबीर बराड़, मोहिंदर भगत, सुरिंदर सोढ़ी और हरचंद सिंह बरसट भी शामिल हुए।

ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा

इस मौके लोगों को संबोधित करते हुए ‘आप’ पंजाब के अध्यक्ष भगवंत मान ने लोगों से पारंपरिक पार्टियों को वोट न देने और जनहितैषी आवाज उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ‘आंतरिक कलह’ विकास के मार्ग में रोड़ा है। आम आदमी पार्टी ईमानदार नेताओं को आगे लाती है। क्योंकि हम जानते हैं कि विकास कैसे करना है, स्कूल, अस्पताल और मोहल्ला क्लीनिक कैसे बनाना है, बिजली कैसे फ्री करनी है और रोजगार कैसे देना है।

आप प्रत्याशी सुशील रिंकू के नामांकन पत्र दाखिल करवाने के मौके पर रोड शो में शामिल मुख्मंत्री भगवंत मान व अन्य

मान ने कहा कि आप ने दिल्ली में नगर निगम का चुनाव जीता और अपना मेयर बना लिया, अब कचरे के पहाड़ साफ किए जा रहे हैं, क्योंकि आम आदमी पार्टी काम करवाना जानती है। उन्होंने कहा कि पंजाब में ‘आप’ की सरकार है, जालंधर के पार्षद ‘आप’ को अपना समर्थन दे रहे हैं और सुशील रिंकू को लोगो की ओर से सांसद चुने जाने के बाद शहर में अधिक से अधिक विकास कार्य करवाए जाएंगे।

मान ने कहा कि जालंधर स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत आता है, लेकिन यहां कोई विकास नहीं हुआ है, क्योंकि पारंपरिक राजनीतिक दलों और उनके नेताओं में इरादे की कमी है। मान ने कहा कि उनकी सरकार ने घोषणा के 20 दिनों के भीतर किसानों को फसल नुकसान मुआवजे का पैसा बांटना शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

उन्होंने कहा, जब मैंने मुआवजे की घोषणा की थी तो विपक्ष ने कहा कि 20 दिनों के भीतर देना संभव नहीं है, जब हमने किया तो वे नहीं माने, हमने उन्हें चेक और पैसे दिखाए, अब वे कह रहे हैं कि यह सभी तक नहीं पहुंचा। मान ने कहा कि धैर्य रखिए, बेमौसम बारिश से आर्थिक नुकसान झेल रहे सभी किसानों तक पैसा पहुंचेगा। उन्होंने कहा, हम आप जैसे हैं और आपके साथ हैं। हम हर रोज जनहित में फैसले लेते रहेंगे और 3-4 बड़ी चीजें और होने वाली हैं।

आप प्रत्याशी सुशील रिंकू के नामांकन पत्र दाखिल करवाने के मौके पर रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

मान ने कहा कि जालंधर के लोग इतिहास रचेंगे और यह लिखा जाएगा कि जब 2022 में पंजाब में पूरे देश में फैली एक क्रांति की शुरू हुई, तो जालंधर क्रांति के शुरुआती केंद्र बिंदुओं में से एक था। ‘आप’ प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपने के लिए पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान का आभार जताया। उन्होंने पार्टी की पूरी लीडरशिप, मौजूदा मंत्रियों और विधायकों का धन्यवाद किया। जालंधर के लोगों का भी धन्यवाद किया जो रिंकू को समर्थन देने के लिए बड़ी संख्या में इस मौके शामिल हुए।

अरविंद केजरीवाल 20 अप्रैल को जालंधर में

जालंधर के लोगों को अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को जानकारी दी कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल 20 अप्रैल को सुशील कुमार रिंकू के पक्ष में प्रचार करने के लिए जालंधर पहुंचेंगे। उन्होंने लोगों से चुनाव में इसी तरह का समर्थन और उत्साह दिखाने का आग्रह किया और सुशील कुमार रिंकू को बड़े अंतर से जिताने की अपील की।

VIDEO- पुलिस अफसर निकला ड्रग्स तस्कर, CM ने किया सस्पैंड

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *