Amritpal Singh Arrested: अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद सामने आए मुख्यमंत्री भगवंत मान, कही बड़ी बात

Daily Samvad
3 Min Read
CM Bhagwant Mann
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Amritpal Singh Arrested: वारिस पंजाब दे के मुखी अमृतपाल सिंह को आज मोगा के गांव रेड़ा से गिरफ्तार कर लिया गया है। अमृतपाल सिंह को रेड़ा के एक गुरूद्वारे से गिरफ्तार किया गया है। अब अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री सीएम भगवंत मान ने प्रेस कांफ्रेंस कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

मोगा में अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करती पुलिस

सीएम भगवंत मान ने कहा कि 36 दिन की फरारी के बाद अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि जो भी कानून के खिलाफ जाएगा या फिर देश की शांति को भंग करने की कोशिश करेगा उसके खिलाफकड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने । इसमें उन्होंने ऑपरेशन के बारे में विस्तार से बताया।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

इसके साथ उन्होंने पंजाब पुलिस की वाहवाही भी की। उन्होंने कहा कि हम किसी भी निर्दोष व्यक्ति को परेशान नहीं करेंगे। न ही हम बदले की राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि में पंजाब के साढ़े तीन करोड़ पंजाबियों का धन्यवाद करता हूं। उन्होंने कहा कि इससे पहले, बहुत कोशिश हुई कि भाईचारे और माहौल को बिगाड़ा जाए। लेकिन हमने ऐसा नहीं होने दिया।

ये भी पढ़ें: अमृतपाल की पत्नी किरणदीप विदेश भागने की फिराक में थी

इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों ने उन्हें पंजाब की जिम्मेदारी सौंपी है इसलिए उनका उनका कर्तव्य बनता है कि लोगों के जान माल की सुरक्षा की जाए। इसके लिए भले ही एक्शन लेने पड़े, कठोर कार्रवाई की जाए, लेकिन निर्दोषों पर नहीं। कानून के अनुसार काम किया जाएगा।

उन्होंने कहा की अमृतपाल की गिरफ्तारी को लेकर चल रही कार्रवाई के बारे में बीती रात ही जानकारी मिल गई थी। जिसके कारण मैं कल पूरी रात नहीं सोया, लेकिन पंजाब के लिए नींद गंवाने का मुझे कोई दुख नहीं है। पंजाब में अमन शांति बनी रहे, यह मेरा फर्ज है।

VIDEO – हमारे पास 92 बेशकीमती चेहरे, लेकिन गरीब रिंकू को टिकट दिया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *