Punjab News: अवैध खनन को लेकर पंजाब सरकार सख्त, सरकार ने हाई कोर्ट को दी यह जानकारी

Daily Samvad
2 Min Read
CM Bhagwant Mann
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पिछले एक साल में अवैध खनन (Illegal Mining) को लेकर 577 एफआईआर दर्ज की गई हैं। ये एफआईआर पिछले साल 15 अप्रैल से इस साल 11 मार्च तक दर्ज की गई हैं। एफआईआर की इस जानकारी को रिकॉर्ड में लेने के बाद हाईकोर्ट ने पंजाब में अवैध खनन को रोकने के लिए सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों के बारे में और जानकारी मांगी है।

ये भी पढ़ें: गुरुद्वारा साहिब में निहंगों के बीच खूनी संघर्ष, घटना CCTV में हुई कैद

इसके साथ ही पंजाब सरकार को आदेश दिया है कि अवैध खनन से पर्यावरण को हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार क्या कर रही है, यह भी अगली सुनवाई में हाईकोर्ट को बताया जाए। हाईकोर्ट ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा के 5 किमी के दायरे में खनन हो सकता है या नहीं? केंद्र सरकार को इस संबंध में ठोस नीति बनानी चाहिए।

ये भी पढ़ें: अमृतपाल सिंह गिरफ्तार, इस गांव में हुई गिरफ्तारी, इलाके में तनाव

हाई कोर्ट ने इस संबंध में केंद्र से जवाब मांगा है। उधर, पंजाब सरकार का कहना है कि सीमा क्षेत्र में खनन के लिए सेना से मांगी गई एनओसी अभी भी सेना के पास लंबित है। उधर, पंजाब में भारी मशीनों से खनन के आरोपों पर पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट को बताया कि फिलहाल भारी मशीनों से खनन नहीं किया जा रहा है।

भंडारे के शौकीनों के लिए खास खबर, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *