Jalandhar By Poll: कांग्रेस के नेता राणा की वायरल VIDEO पर AAP के रिंकू ने कही बड़ी बात

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस द्वारा पैसे का लालच देकर वोटरों को लुभाने के मामले में पहली बार आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुशील रिंकू ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पैसे देकर वोटरों को खरीदना लोकतंत्र की हत्या है।

ये भी पढ़ें: गुरुद्वारा साहिब में निहंगों के बीच खूनी संघर्ष, घटना CCTV में हुई कैद

सुशील रिंकू ने कहा है कि इसे लेकर वे पार्टी की लीगल टीम से इस पर विचार विमर्श करेंगे। उन्होंने कहा है कि लीगल टीम इस पूरे मामले को देखेगी। आपको बता दें कि डेली संवाद ने कल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राणा गुरजीत सिंह को पैसा बांटते हुए एक्सपोस किया था।

डेली संवाद पर वीडियो चलने के बाद स्थानीय निकाय विभाग के मंत्री डा. इंदरबीर सिंह निज्जर समेत कई नेताओं ने इसकी निंदा की और इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया। फिलहाल आम आदमी पार्टी इस पर लीगल राय ले रही है। निकाय मंत्री निज्जर ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करवाने को कहा है।

ये भी पढ़ें: वोटरों को रिझाने के लिए कांग्रेस बांट रही है पैसा, VIDEO वायरल

आपको बता दें कि सुशील रिंकू जब कांग्रेस में थे, तो राणा गुरजीत सिंह के गुट में थे। अब वही राणा गुरजीत सिंह सुशील रिंकू के खिलाफ प्रचार कर रहे हैं। कांग्रेस छोड़ AAP में आए और प्रत्याशी बने सुशील रिंकू को हराने के लिए राणा गुरजीत सिंह बस्तियात इलाके में महिलाओं को पैसे बांट रहे हैं। हालांकि कांग्रेस के जिला प्रधान राजिंदर बेरी ने इसे महज शगुन बताया है। खबर से संबंधित वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें- https://www.facebook.com/dailysamvadpunjabi1 

भंडारे के शौकीनों के लिए खास खबर, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *