Sharpy Ghuman Arrested: AGTF की बड़ी कार्रवाई, पंजाबी गायक करण औजला का करीबी गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Sharpy Ghuman Arrested: पंजाब से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि AGTF की टीम ने पंजाबी सिंगर करण औजला (Karan Aujla) के मैनेजर Sharpy Ghuman को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि यह गिरफ्तारी AGTF की टीम द्वारा की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक यह गिरफ्तारी पंजाब के पटियाला से की गई है।

Sharpy Ghuman Arrested
Sharpy Ghuman Arrested
ये भी पढ़ें: अमृतपाल सिंह गिरफ्तार, इस गांव में हुई गिरफ्तारी, इलाके में तनाव

गौरतलब है कि हाल ही में करण औजला का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में नामजद अनमोल बिश्नोई करण औजला के साथ स्टेज पर डांस करते नजर आ रहा था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पंजाबी सिंगर करण औजला विवादों में घिर गए हैं। वीडियो में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई भगोड़ा अनमोल बिश्नोई करण औजला के साथ स्टेज पर डांस करता नजर आ रहा है।

ये भी पढ़ें: गुरुद्वारा साहिब में निहंगों के बीच खूनी संघर्ष, घटना CCTV में हुई कैद

मालूम हो कि गैंगस्टर और सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश को अंजाम देने वाले लॉरेंस बिश्नोई ने इसी बीच अपने भाई अनमोल को अमेरिका भेजने की योजना बनाई थी। उसने अपने भाई को फर्जी पासपोर्ट पर अमेरिका भेजा था।

पंजाबी गायक सिंगर करण औजला ने कैलिफोर्निया में हुए कार्यक्रम में अनमोल बिश्नोई के शामिल होने पर भी सफाई दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह 16 अप्रैल को अमेरिका में एक शादी में परफॉर्म करने गए थे और उन्हें इस बारे में नहीं पता था कि कार्यक्रम में कौन हिस्सा ले रहा है।

हम मेंटल टॉर्चर से गुजर रहे हैं’, हमारी बात नहीं सुनी जा रही है, देखें महिला पहलवानों का दर्द

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *