डेली संवाद, अमृतसर। Hookah Bar in Punjab: पंजाब के अमृतसर से खबर है कि पुलिस ने हुक्का बार के खिलाफ आपरेशन चलाया है। अमृतसर के रंजीत एवेन्यू थाने की पुलिस ने मिसरी नाइट और तमजारा नाम के क्लब में छापेमारी की। पुलिस ने दोनों बारों के मालिक, मैनेजर व मुलाजिम सहित 8 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
ये भी पढ़ें: 2000 रुपये के नोट होंगे बंद, 30 सितंबर तक बैंकों में बदल सकेंगे
पुलिस ने यहां परोसी जा रही नजायज शराब और हुक्का बरामद करके केस दर्ज किया है। वहीं दूसरी ओर एसीपी वरिंदर सिंह खोसा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। अमृतसर में पॉश इलाकों में हुक्का बार और बीयर बार खुल रहे हैं। उनमें से बहुत सारे ऐसे बीयर बार और हुक्का बार हैं जो कानूनी रूप से मान्यता प्राप्त नहीं हैं और जिनके पास कोई लाइसेंस नहीं है जिसके बाद अमृतसर पुलिस ने अवैध रूप से चल रहे दो बीयर बारों पर छापा मारा।
ये भी पढ़ें: डीसी की बड़ी कार्रवाई, KP Tour & Travels का दफ्तर किया बंद
जांच में पता चला कि ये नाइट बार अवैध रूप से चलाए जा रहे हैं। शराब का कोई लाइसेंस बरामद नहीं हुआ है और पुलिस को बताया कि उनके पास शराब और हुक्का बार का कोई लाइसेंस नहीं है। अवैध तरीके से चलाए जा रहे दोनों बारों के मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि उन्होंने करीब 8 व्यक्तियों पर मामला दर्ज किया है।
जालंधर में मिलाप चौक पर चलता है बार
जालंधर पुलिस की सख्ती के बाद शहर में हुक्का बार खुलेआम चल रहा है। पुलिस थाना-1 में पड़ते डीएवी कालेज के पास फ्लाई ओवर के बिल्कुल साथ और मकसूदां चौक के पास खुलेआम हुक्का बार चल रहा है। यहां कालेज के छात्रों को खुलेआम हुक्का परोसा जा रहा है।
मिलाप चौक के पास एक पुरानी इमारत में हुक्का बार सरेआम चलता है। स्थिति यह है कि इस हुक्का बार से महज 50 कदम दूर पुलिस थाना है। लेकिन पुलिस थाने के अफसर हुक्का बार बंद नहीं करवा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक L नाम से खुले हुक्का बार को राजनीतिक संरक्षण है।
डीएवी कालेज के पास M हुक्का बार
डीएवी कालेज के पुल के पास M नाम से हुक्का बार चल रहा है। इस बार में कालेज के लड़के औऱ लड़कियों को हुक्का परोसा जा रहा है। यहां सरेआम हुक्का परोसने की तस्वीरें सामने आईं हैं। छात्रों से एक हुक्का के बदले 1000 रुपए लिए जाते हैं।
मकसूदां चौक के पास बनी एक इमारत में लड़के और लड़कियों से फीस लेकर ऊपर भेजा जाता। ऊपर हुक्का परोसा जाता और साथ भी ड्रग्स भी बेचा जाता है। इस हुक्का बार की स्टिंग आपरेशन भी हुआ। लेकिन हुक्का बार चलाने वालों की सीधी तौर पर पुलिस से सैटिंग है। जिससे उनको पुलिस का भी कोई भय नहीं है।
- यह भी पढ़े: Crime News: जालंधर में बुजुर्ग के साथ कुकर्म, नशीली गोलियां खिला कर 4 युवकों ने बारी-बारी से किया गंदा काम
- यह भी पढ़े: Punjab Press Club – जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार और पंजाब प्रेस क्लब के पदाधिकारी पर कातिलाना हमला .. .
- यह भी पढ़े: होटल में पुलिस ने मारा छापा, छत से भागने की कोशिश कर रहे युवक और युवतियों.. .
- यह भी पढ़े: Twitter Blue In India: भारत में Twitter Blue की सर्विस शुरू, जानिए कितने रुपए में आपका हैंडल हो सकता है ब्ल्यू