Gautam Adani: अडानी मामले में जांच के लिए SEBI ने मांगा 6 महीने का समय, SC ने कहा- 3 महीने से ज्यादा का वक्त नहीं दे सकते

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Gautam Adani: अडानी मामले को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। अडानी-हिंडनबर्ग मामले की सुनवाई अब सुप्रीम कोर्ट 3 दिन बाद यानी 15 मई को करेगा। साथ ही SEBI ने जांच के लिए कोर्ट से 6 महीने का समय मांगा था, लेकिन कोर्ट ने 3 महीने में जांच पूरी करने का निर्देश दिया है। इस सुनवाई में चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा, जांच के लिए 6 महीने का समय बहुत ज्यादा है या मांग जायज नहीं है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि हम इस मामले पर 14 अगस्त के आसपास सुनवाई करेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अडानी ग्रुप-हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर सुनवाई करते हुए SEBI से कहा कि हम जांच को आगे बढ़ाएंगे, लेकिन छह महीने तक नहीं। हम तीन महीने के लिए समय बढ़ाएंगे।

ये भी पढ़ें: AAP के MLA को कांग्रेसियों ने बनाया बंधक, जमकर हंगामा

भारत के मुख्य न्यायाधीश डॉ. धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पी.एस. नरसिम्हा और जेबी पारदीवाला की अध्यक्षता वाली बेंच शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई कर रही थी। 2 मार्च को, सुप्रीम कोर्ट ने हिंडनबर्ग रिपोर्ट में अडानी समूह द्वारा प्रतिभूति कानूनों के किसी भी उल्लंघन की जांच करने के लिए सेबी को निर्देश दिया था, जिसके कारण अडानी समूह के बाजार मूल्य में 140 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ था।

VIDEO- वोटिंग के दौरान हिंसा, लोगों ने EVM तोड़ी, गाड़ियों को फूंक दिया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *