Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स में दसवीं की परीक्षा में बारुनी 98.6 % अंक लेकर रही प्रथम : 103 विद्यार्थियों ने 90 % से अधिक अंक किए हासिल

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स स्कूल ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, नूरपुर रोड, कैंट जंडियाला रोड ने 2022-23 की सी.बी.एस.ई द्वारा घोषित 10वीं की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करके विद्यालय को गौरवान्वित किया है। 24 विद्यार्थियों ने 95% से अधिक, 103 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक व 209 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए।

ग्रीन मॉडल टाऊन की बारुनी अरोड़ा ने 98.6% अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अर्पित गुप्ता ने 98.4% अंक लेकर द्वितीय स्थान जबकि अजितेश सोफत 98% प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान पर रहे। लोहारां ब्रांच के चिन्मय अरोड़ा 96.2 % अंक लेकर विद्यालय में प्रथम,हिताक्षी जैन 95.8 % अंक लेकर द्वितीय स्थान पर तथा प्रियांशिका विज 95.4% अंक लेकर तृतीय स्थान पर रहे।

ये भी पढ़ें: AAP के MLA को कांग्रेसियों ने बनाया बंधक, जमकर हंगामा

नूरपुर रोड से विवेक मनी 95 % अंक लेकर विद्यालय में प्रथम रही, अर्जुन सिंह ठाकुर 93 % अंक लेकर द्वितीय स्थान पर व नवतेज सिंह 92.4 % अंक लेकर तृतीय स्थान पर रही। कैंट जंडियाला रोड में गुनिका 94 % अंक लेकर प्रथम रही। तृषा अरोड़ा 93 % अंक लेकर द्वितीय स्थान पर तथा सरविंद्र दादरा 92 % अंक लेकर तृतीय स्थान पर रहे।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

ग्रीन मॉडल टाऊन में विभिन्न विषयों में अधिकतम 100 अंक पाने वाले विद्यार्थियों की संख्या इस प्रकार है – मैथ्स विषय में कुल 9 विद्यार्थी, साइंस में 1, सामाजिक विज्ञान में 3, पंजाबी विषय में 3, मार्केटिंग में 1 व आई. टी. में 5 विद्यार्थी। प्रिंसिपल राजीव पालीवाल (ग्रीन मॉडल टाऊन) कुमारी शालू सहगल (लोहारां),  मीनाक्षी शर्मा (नूरपुर रोड), सोनाली मनोचा (कैंट जंडियाला रोड) ने विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर उन्हें व उनके अभिभावकों को बधाई दी।

VIDEO- वोटिंग के दौरान हिंसा, लोगों ने EVM तोड़ी, गाड़ियों को फूंक दिया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *