Punjab News: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 3 नशा तस्कर समेत 20 किलो अफीम बरामद

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अबोहर। Punjab News: पंजाब के अबोहर शहर के थाने में पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान एक महिला सहित 3 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 20 किलो अफीम बरामद किया गया है। तीनों तस्कर बोलेरो में सवार थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 15, 29, 61, 85 के तहत मामला दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें: AAP के MLA को कांग्रेसियों ने बनाया बंधक, जमकर हंगामा

जांच अधिकारी एएसआई मनजीत सिंह ने बताया कि पेट्रोलिंग के दौरान जब वह बस स्टैंड पहुंचे तो सड़क किनारे एक बोलेरो नंबर पीबी03-एक्स 6675 खड़ी थी। पुलिस को देखकर वे तेजी से वाहन को वापस मोड़ने लगे। पुलिस ने शक होने पर गाड़ी का पीछा किया और बोलेरो को रोककर तलाशी ली। बोलेरो की पिछली सीट पर प्लास्टिक की थैली पड़ी थी। जांच के दौरान बैग में अफीम मिली।

ये भी पढ़ें: गौरव लूथरा की क्यों हुई पिटाई? RTA दफ्तर में ‘दलाली’ के खेल में झगड़ा

पूछताछ में चालक ने अपना नाम रमनदीप सिंह व बगल की सीट पर बैठे युवक ने अपना नाम बंटी सिंह बताया। महिला की पहचान जसविंदर कौर के रूप में हुई है। पुलिस ने गांव सीडफार्म काचा निवासी रमनदीप सिंह पुत्र बलजीत सिंह, बंटी सिंह पुत्र बलवीर सिंह जम्मू बस्ती गली नंबर 3 व जसविंदर कौर उर्फ छिंदर कौर पत्नी मलकीत सिंह निवासी गांव कटियांवाली हलाबाद के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

VIDEO- सुशील रिंकू ने तोड़ी कांग्रेस की बादशाहत

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *