Punjab News: मीत हेयर ने जल संसाधन विभाग के 68 क्लर्कों को दिए नियुक्ति पत्र

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के जल संसाधन मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने मंगलवार को पंजाब भवन, चंडीगढ़ में जल संसाधन विभाग में नए चुने गए 68 क्लर्कों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इन क्लर्कों में से 42 जल संसाधन विभाग और 26 पंजाब जल संसाधन प्रबंधन और विकास निगम में भर्ती किए गए हैं।

जल संसाधन मंत्री ने नव-नियुक्त कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि उनको अब पूरी लगन और निष्ठा से काम करना चाहिए, जिससे सरकारी दफ़्तरों में लोगों के विश्वास को और अधिक बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने केवल एक साल के दौरान 29,000 से अधिक नौजवानों को नियुक्ति पत्र दिए हैं।

ये भी पढ़ें: गौरव लूथरा की क्यों हुई पिटाई? RTA दफ्तर में ‘दलाली’ के खेल में झगड़ा

पंजाब सरकार नौजवानों को पहल के आधार पर रोजग़ार दे रही है। जल संसाधन मंत्री ने कहा कि आने वाले समय में भी सरकार राज्य में निवेश समर्थकीय माहौल सृजन कर नए प्रोजैक्ट लगाकर नौजवानों के लिए रोजग़ार के और अधिक अवसर पैदा करेगी।

मीत हेयर ने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले नौजवानों को लोक हित में अपनी सेवाएं निष्ठा और ईमानदारी से निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जल संसाधन विभाग सीधे तौर पर किसानों के साथ जुड़ा हुआ है, इसलिए नव- नियुक्त कर्मचारी पूरी निष्ठा एवं लगन से अपनी सेवाएं निभाकर किसानों के कल्याण के लिए योगदान दे सकते हैं।

ये भी पढ़ें: AAP के MLA को कांग्रेसियों ने बनाया बंधक, जमकर हंगामा

पंजाब जल संसाधन प्रबंधन और विकास निगम के चेयरमैन रणजीत सिंह चीमा ने विभाग को मज़बूत करने के लिए तेज़ी से यह भर्ती करने के लिए मुख्यमंत्री और जल संसाधन मंत्री का धन्यवाद किया। इस अवसर पर अन्यों के अलावा जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव कृष्ण कुमार, निगम के एम.डी. पवन कपूर और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

VIDEO- सुशील रिंकू ने तोड़ी कांग्रेस की बादशाहत

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *