Barbie Trailer Out: एडवेंचर से भरी है बार्बी डॉल्स की दुनिया, पहले ही दिन पहुंची जेल

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Barbie Trailer Out: बचपन में जिस दुनिया के साथ कभी खेला होगा या फिर जो गुड़िया दुनिया की सबसे पॉपुलर गुड़िया रही है, उसका नाम है बार्बी (Barbie)। हम सभी ने बार्बी या फिर उसकी किसी कॉपी के साथ खेलते हुए अपना बचपन बिताया है। अब सभी की फेवरेट डॉल बार्बी पर हॉलीवुड डायरेक्टर ग्रेटा गर्विग फिल्म ‘बार्बी’ लेकर आ रही है।

इस फिल्म में हॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहद खूबसूरत एक्टर्स में से दो मार्गो रॉबी और रायन गोस्लिंग दोनों लीड रोल निभा रहे है। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है। नाम से ही पता चल रहा हैं कि यह फिल्म बार्बी डॉल के बारे में है। लेकिन आपको यहां हम बता दे कि इस फिल्म में एक बार्बी नहीं बल्कि कई बार्बी है। बार्बी के साथ उसका खास दोस्त और बॉयफ्रेंड केन भी है।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

केन के भी अलग अलग वर्ज़न को फिल्म का हिस्सा बनाया गया है। ट्रेलर में आप देखेंगे कि बार्बी अपने सारे वर्जन और दोस्तों के साथ बार्बीलैंड में रहती है। वो खुश है और रोज दोस्तों के साथ डांस करने में समय बिताती है। लेकिन अब बार्बी जिंदगी में धीरे धीरे बदलाव आ रहा है जोकि उसकी समझ से परे होते है। आपको बता दे कि यह फिल्म 21 जुलाई 2023 को रिलीज़ होगी।

ये भी पढ़ें: नगर निगम चुनाव न लड़ने की धमकी, BJP नेता के घर फायरिंग

ये ट्रेलर काफी मजेदार और रंगीन है। ट्रेलर में आप खूबसूरत बार्बीलैंड को देखेंगे। उसमें रहने वाली बार्बी डॉल्स भी एक से बढ़कर एक हैं। मार्गो रॉबी ओरिजिनल बार्बी का रोल निभा रही हैं। उनके अलावा एक बार्बी प्रेसीडेंट है। दूसरी नोबेल पीस प्राइस विनर है तो तीसरी डॉक्टर है। वहीं बार्बी के बॉयफ्रेंड केन के रोल में रायन गोस्लिंग हैं।

VIDEO- भाजपा नेता प्रदीप खुल्लर का ऐलान, AAP नेता को हराओ, 1 लाख पाओ

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *