Sand Mafia: रेत माफिया ने महिला अफसर को टिप्पर से कुचलने की कोशिश की, बॉडीगार्ड घायल

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, बीड। Sand Mafia: पंजाब से लेकर हर राज्य में रेत माफिया का आतंक है। रेत माफिया की हनक इतनी है कि वे आईएएस अफसर की गाड़ियों को भी रौंद देने से गुरेज नहीं करते। ताजा मामला महाराष्ट्र के बीड जिले का है। यहां की कलेक्टर दीपा मुधोल मुंडे की कार को रेत माफिया ने टक्कर मारने की कोशिश की। जिसमें उनका बॉडीगार्ड घायल हुआ है, जिसे हॉस्पिटल ले जाया गया।

ये भी पढ़ें: नगर निगम चुनाव न लड़ने की धमकी, BJP नेता के घर फायरिंग

दरअसल दीपा मुधोल औरंगाबाद से बीड आ रही थीं। रात 3.15 बजे उन्होंने गेवराई तालुका के पास बिना नंबर के डम्पर को रेत ले जाते हुए देखा। उन्होंने डम्पर का पीछा करने कहा। जब बॉडीगार्ड ने डम्पर ड्राइवर को रुकने का इशारा किया तो उसने कलेक्टर की गाड़ी के आगे रेत पलटा दी। इससे उनकी गाड़ी फंस गई।

कलेक्टर ने अपने ड्राइवर से डम्पर का पीछा करने कहा। करीब एक किमी के बाद डम्पर के ड्राइवर ने अचानक रेत को सड़क पर गिरा दिया, जिससे दीपा की कार उसमें फंस गई। कलेक्टर के अंगरक्षक अंबादास पावने डम्पर की तरफ दौड़े और उस पर चढ़ गए। लेकिन ड्राइवर ने गार्ड को धमकाया और गाड़ी चलाता रहा। करीब तीन किमी के बाद उसने डंपर रोका और भाग गया।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

इसके बाद दीपा ने बीड पुलिस को खबर की, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते लोकल क्राइम ब्रांच की मदद से डम्पर के ड्राइवर प्रकाश कोकरे को अरेस्ट कर लिया। दीपा मुधोल 2011 के बैच की IAS अधिकारी हैं। इससे पहले वे उस्मानाबाद में कलेक्टर रह चुकीं है। वे सिडको औरंगाबाद के प्रशासक पद पर भी रहीं।

PM मोदी ने नए संसद भवन का किया उद्घाटन

https://youtu.be/i5hhhQj5K8E

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *