Gautam Adani and Mukesh Ambani: अरबपतियों की लिस्ट में गौतम अडानी की बड़ी छलांग, मार्क जुकरबर्ग से पीछे मुकेश अंबानी

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Gautam Adani and Mukesh Ambani: दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। इस लिस्ट में मुकेश अंबानी मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग से पिछड़ गए हैं। मार्क जुकरबर्ग फोर्ब्स रियल टाइम अरबपतियों की सूची में 12वें स्थान पर हैं, जबकि वह ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

Mukesh Ambani
ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

दूसरी ओर, गौतम अडानी ने एक बड़ी छलांग लगाई है और अमीरों की सूची में शीर्ष 20 में प्रवेश कर लिया है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, गौतम अडानी सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में 18वें नंबर पर पहुंच गए हैं। अडानी समूह के मालिक की अब कुल संपत्ति 62.9 अरब डॉलर है।

ये भी पढ़ें: नगर निगम चुनाव न लड़ने की धमकी, BJP नेता के घर फायरिंग

पिछले 24 घंटे के दौरान उनकी संपत्ति में 43.8 करोड़ डॉलर की कमी आई है। हालांकि, फोर्ब्स के रियल टाइम बिलियनेयर इंडेक्स में गौतम अडानी अभी भी 24वें नंबर पर हैं। अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में पिछले कुछ समय से जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है।

PM मोदी ने नए संसद भवन का किया उद्घाटन

https://youtu.be/i5hhhQj5K8E

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *