Bhagwant Mann Vs Channi: पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी का बड़ा पलटवार, कहा- भगवंत मान कर रहे Mentally Torture

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Bhagwant Mann Vs Channi: भगवंत मान द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रेस कांफ्रेंस कर जवाब दिया है। इस दौरान उनके साथ प्रताप सिंह बाजवा, प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।

उन्होंने सभी आरोपों को झूठा बताया है उन्होंने कहा कि सभी इल्जाम झूठे हैं। जश्न मेरे भाई मनोहर का बेटा है। वह सिर्फ मेरे शपथ समारोह में आया था। इसके बाद कभी नहीं आया। वहीं जश्न ने कहा कि मैं कभी इन लोगों से नहीं मिला।

ये भी पढ़ें: सरकारी गैस्ट हाउस में मॉडल का यौन उत्पीड़न, नेता के खिलाफ FIR दर्ज

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है और अब मेरे परिवार को भी इसमें घसीटा जा रहा है। चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताया।

उन्होंने इसे बदनाम करने की नापाक साजिश करार दिया। उल्टे उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर आरोप लगाया कि उन्होंने नौकरी के बदले जसइंदर को चरणजीत सिंह चन्नी को बदनाम करने के लिए कहा होगा।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

वहीं आपको बता दे कि इस पहले सीएम भगवंत मान ने प्रेस कांफ्रेंस कर अपने वादे के मुताबिक जस इंदर सिंह नामक क्रिकेटर को लेकर मीडिया के सामने आए। इस दौरान जस इंदर के पिता मनजिंदर सिंह भी मौजूद रहे। भगवंत मान ने कुछ डॉक्यूमेंट पेश करते हुए दावा किया कि क्रिकेटर जसइंदर सिंह से ही चन्नी के भतीजे जश्न ने सरकारी नौकरी देने की एवज में 2 करोड़ रुपए मांगे थे।

VIDEO- मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Ex CM चन्नी ने क्रिकेटर से मांगे 2 करोड़

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *