Jalandhar News: जालंधर के Wonderland में मत भेजना अपने बच्चे, पिछले साल की तरह इस बार भी बच्ची की मौत

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: थीम पार्क वंडरलैंड (Wonderland) के वाटर पार्क में एक बच्ची की मौत हो गई। वाटर पार्क में फैमिली के साथ आई 12 साल की बच्ची जब वाटर स्लाईड ले रही थी, तभी उसकी मौत हो गई। इस घटना से वंडरलैंड पार्क में अफ़रा-तफ़री मच गई। हालांकि वंडरलैंड प्रबंधन ने दावा किया है कि बच्ची को अस्पताल ले जाते समय मौत हुई है।

ये भी पढ़ें: वीडियो कॉल पर गर्लफ्रैंड के कपड़े उतरवाए

वंडरलैंड पूल में पिछले साल भी 15 साल के बच्चे की मौक हो गई थी। तब भारी हंगामा हुआ था। हर साल वंडरलैंड में बच्चे की मौत होती है। आपको बता दें कि पिछले साल नकोदर के चक्क वेंहडल निवासी कुलविंदर सिंह पुत्र नछत्तर सिंह अपने कुछ साथियों समेत वंडरलैंड घूमने आया था। इसी बीच कुलविंदर साथियों समेत वाटर पार्क में बोटिंग कर रहा था।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

इसके बाद सभी बच्चे वंडरलैंड में ही ट्वाय ट्रेन के ट्रैक के पास खेलने लगे। इस दौरान कुलविंदर की तबीयत बिगड़ गई। और अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। ठीक इसी तरह इस बार भी एक बच्ची की मौत हो गई है। हालांकि बच्ची के मातापिता को घर भेज दिया गया। लेकिन इस घटना से वंडरलैंड फिर सुर्खियों में है।

VIDEO – पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, अब ठगी करने वालों को 10 साल की सजा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *