Punjab News: कनाडा में रह रहे पंजाबी युवक की मौत, घर में छाया मातम

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, कनाडा। Punjab News: विदेश से आए दिन पंजाबियों की मौत की खबर सामने आती रहती है ऐसी ही एक खबर कनाडा से सामने आ रही है यहां एक पंजाब के युवक की मौत हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कनाडा में रह रहे एक पंजाबी नौजवान की मौत हो गई है।

ये भी पढ़ें: वीडियो कॉल पर गर्लफ्रैंड के कपड़े उतरवाए

मृतक युवक का नाम जसकिरत सिंह बताया जा रहा है। जसकिरत सिंह 2017 में कनाडा गया था। जानकारी के अनुसार वह पंजाब सिविल सचिवालय में प्राइवेट सचिव के रुप में कार्यरत जरनैल सिंह का बेटा था। वह सुबह काम पर जाने के लिए तैयार हो रहा था और अपने दोस्त से फोन पर बात कर रहा था।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

इस दौरान फोन पर जसकिरत की आवाज आनी बंद हो गई, जिसके बाद दोस्त ने उसके घर जाकर देखा तो वह जमीन पर गिरा हुआ था। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जसकिरत की मौत की खबर मिलते ही घर में मातम छा गया है घर वालों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।

VIDEO – पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, अब ठगी करने वालों को 10 साल की सजा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *