Punjab News: पंजाब की लड़की की कनाडा में हार्ट अटैक से मौत, घर में छाया मातम

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: विदेश से आए दिन पंजाबियों की मौत की खबर सामने आती रहती है ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब की लड़की की कनाडा में मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार लड़की पंजाब के जिले बरनाला के गांव हमीदी की रहने वाली बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें : महिला को पीटने-कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज

मीडिया के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक युवती का नाम मनप्रीत बताया जा रहा है जोकि 22 साल की थी। लड़की की मौत की वजह हार्ट अटैक बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मनप्रीत कौर की दिल का दौरा पड़ने से जान चली गई है। वह कनाडा के टोरंटो में रह रही थी।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

यह भी जानकारी मिली है कि उसको अभी टोरंटो गए हुए 18 दिन ही हुए थे। वहीं लड़की की मौत से घर और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि मनप्रीत को कल उल्टी हुई थी और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।

जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। वहीँ मनप्रीत के परिवार वालों ने बेटी के शव को वतन लाने के लिए भारत सरकार से मदद की लगाई है।

VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *