OMG 2 Review: अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 हुई रिलीज, दर्शकों द्वारा मिल रहा खूब प्यार

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। OMG 2 Review: अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओह माय गॉड-2’ (OMG 2) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। वहीं दूसरी तरफ ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘गदर 2’ से टकराई है। आज सनी देओल की फिल्म गदर 2 भी रिलीज हो गई है।

अक्षय कुमार की फिल्म को टीजर रिलीज के बाद से ही कई विवादों का सामना करना पड़ना रहा था। सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को A सर्टिफिकेट देकर पास किया था। इतना ही नहीं, फिल्म को उज्जैन के महाकाल मंदिरों के पुजारियों के विरोध का सामना भी करना पड़ा है। अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

सेल्फ क्रिटिक्स कमाल राशिद खान उर्फ केआरके ने अक्षय कुमार की लेटेस्ट फिल्म ‘ओएमजी 2’ को लेकर अपना रिव्यू ट्विटर पर शेयर किया है। केआरके ने लिखा, “अक्षय कुमार की फिल्म OMG2 और यह शानदार है। अक्षय का लुक और एक्टिंग टॉप क्लास है। बाकी सभी कलाकारों ने भी अपने किरदार शानदार ढंग से निभाए हैं। सभी पेरेंट्स को इसे अपने बच्चों के साथ जरूर देखना चाहिए, मैं इस बहुत अच्छी फिल्म को 3स्टार देता हूं। ”

ये भी पढ़ें: जालंधर में बड़ा हादसा, 35 सवारियों से भरी बस फ्लाईओवर चढ़ते ही पलटी

फिल्म देखकर आए एक यूजर ने अक्षय कुमार की फिल्म पर अपनी राय देते हुए लिखा, “फिल्म को सेंसर बोर्ड से A सर्टिफिकेट मिला, गदर 2 के मुकाबले कम स्क्रीन्स मिली। लेकिन फिर भी उनकी पावर कम नहीं हुई। उन्होंने एक बार खुद को फिर से साबित कर दिया। ओह माय गॉड 2 काफी अच्छी जा रही है”।

VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *