Jalandhar News: गाय काटने और गौ मांस वाली फैक्ट्री व उसके मालिक वैभव दीवान पर मेहरबान हो गई पुलिस, अभी तक कोई कार्रवाई नहीं, हिन्दू नेताओं ने SDM को सौंपा मांगपत्र

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में धोगड़ी रोड के इंडस्ट्रियल एरिया में नेहा टोका फैक्ट्री में गायों को कोटने और गौ मांस का कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने से कतरा रही है। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक वैभव दीवान और उसके पिता बालकृष्ण दीवान के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। जिसे लेकर गौ भक्तों में नाराजगी है।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

आपको बता दें कि डेली संवाद की टीम द्वारा की गई खोजबीन में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। सबसे हैरानी की बात तो यह है कि नेहा टोका फैक्ट्री को खुद उनके मालिकों वैभव दीवान और उनके पिता बाल कृष्ण दीवान ने मांस कारोबार के अपनी फैक्ट्री को लिए लीज पर दिया था। इसके बदले हर माह 1.80 लाख रुपए लेते थे।

फैक्ट्री मालिक वैभव दीवान और उसके पिता बालकृष्ण दीवान के खिलाफ कार्रवाई न करते देखकर आज शिवसेना बालासाहेब ठाकरे के प्रधान रोहित जोशी और उनकी टीम ने एसडीएम से मिलकर मांग पत्र सौंपा है। शिवसेना नेता ने बताया कि पुलिस ने अभी तक फैक्ट्री को भी सील नही किया है।

नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक वैभव दीवान और मांस कारोबारी शिवम राजपूत की फोटो
ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

शिवसेना बालासाहेब ठाकरे की पूरी टीम आज एसडीएम-2 बालवीर राज सिंह को मांग पत्र सौंपा। प्रधान रोहित जोशी और उनको टीम द्वारा फैक्ट्री को सील करने और मालिक पर कार्रवाई करने को लेकर मांग पत्र दिया गया है। शिवसेना के नेताओं ने मांग की है अगर फैक्ट्री को सील नहीं किया गया तो धरना देंगे।

नेहा टोका फैक्ट्री में गाय काटने और गौ मांस का कारोबार करने वाले पकड़े गए

आपको बता दें कि पुलिस इस मामले को दबाने में जुटी हुई है। जबकि छापेमारी में पुलिस को वहां कंटेनरों में भरे गाय के मांस और फैक्ट्री में मांस मिले थे। तब पुलिस फैक्ट्री को डिच चलाकर ढहाने जा रही थी, लेकिन न तो फैक्ट्री को ढहाया और न ही फैक्ट्री सील की। यही नहीं, पुलिस ने बांगलादेशी समेत 13 मुस्लिमों को गिरफ्तार किया था। फैक्ट्री मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *