डेली संवाद, चंडीगढ़। OYO Hotel Rules: आज के समय में OYO होटल सबके लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। जिन लोगों को प्राइवेट समय बिताना होता है वह OYO होटल ही जाना पसंद करते है। क्योंकि OYO होटल बाकि होटलों के मुकाबले काफी सस्ता होता और यह हर राज्य में पाया जाता है।
वहीं कुछ समय से OYO होटल काफी चर्चा का विषय बना हुआ है पिछले दिनों एक खबर सामने आयी थी। यहां एक कपल की वीडियो वायरल हो गयी थी। जिसके बाद OYO होटल काफी चर्चा में रहा। अब खबर सामने आ रही है कि भारत सरकार ने देशभर में OYO के लिए नए नियम बनाए है।
ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश
बताया जा रहा है कि यह नियम होटल में रहने की सुविधा को बेहतर और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से लागू किए गए है। बता दे कि OYO होटल सरकार द्वारा निर्धारित नियमों को नजरअंदाज करने को लेकर चर्चा में रहे थे। जिसके कारण सरकार ने नए नियम लागू करने का फैसला लिया है।
लव मैरिज के बाद घरवालों ने बेटी और दामाद को पीटा, देखें LIVE
सरकार का कहना है कि OYO होटल के माध्यम से बड़े में संख्या में देह व्यापार, स्मगलिंग आदि जैसे अपराध चल रहे हैं। कभी-कभी अवैध रूप से भी जगह-जगह OYO होटल खोले जाते हैं जिनका रजिस्ट्रेशन भी नहीं होता है और यह होटल बगैर परिचय पत्र के भी लोगों को रहने की सुविधा प्रदान करते हैं।
ऐसे में ना तो यह सिर्फ होटल अथवा आसपास के क्षेत्र के लिए खतरनाक है। बल्कि यह देश के लिए भी खतरनाक समस्या हो सकती है। इसलिए भारत सरकार होटलों पर नया नियम लेकर आई हैं। अब इस नए नियम के मुताबिक ओयो तभी खोला जा सकता है जब उसका नया रजिस्ट्रेशन हो।
ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR
गृह विभाग के अधिकारियों के मुताबिक सिर्फ होटल और कमरे को होटल के जैसे बना देने से उसे होटल का रूप नहीं दिया जा सकता यदि कोई होटल बगैर पंजीकरण के पाया जाता है तो पुलिस के अधिकारी उसे सील कर सकते हैं। यह नियम लागू होने के बाद ओयो होटल में जाने वाले लोगों को ज्यादा सतर्क होना होगा।