Rio Kapadia Passed Away: हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता रियो कपाड़िया का निधन, 66 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मुंबई। Rio Kapadia Passed Away: इस समय की दुखद खबर बॉलीवुड से सामने आ रही है। खबर है कि हिंदी सिनेमा के जाने माने एक्टर रियो कपाड़िया (Rio Kapadia) का निधन हो गया है। ‘दिल चाहता है’ से लेकर ‘चक दे इंडिया’ और ‘हैप्पी न्यू ईयर’ जैसी कई बड़ी फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

एक्टर के दोस्त फैसल मलिक ने भी इस दुखद घटना के बारे में जानकारी दी है कि रियो कपाड़िया ने गुरुवार, 13 सितंबर को आखिरी सांसें ली। मालूम हो, अगस्त 2023 में वह जोया अख्तर की ‘मेड इन हेवन 2’ में आखिरी बार नजर आए थे। 66 साल के Rio Kapadia के परिवार ने इस दुखद घटना पर स्टेटमेंट जारी किया है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

उन्होंने बताया कि एक्टर ने गुरुवार को 12.30 बजे अंतिम सांसें ली। 8 जून 1957 को जन्मे रियो की पत्नी का नाम मारिया हैं और उनके दो बच्चे हैं। परिवार ने बताया कि 15 सितंबर 11 बजे गोरेगांव में एक्टर का अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दे कि रियो कपाड़िया आखिरी बार जोया अख्तर की पॉपुलर सीरीज Made In Heavan 2 में नजर आए थे जो कि अगस्त 2023 में रिलीज हुई थी।

पंजाब पुलिस के इस SHO पर लगे संगीन आरोप, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *