Punjab Weather Update: पंजाब के कई जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Weather Update
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब का मौसम तेजी से बदल रहा है। प्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है। इसके साथ ही मौसम विभाग के मुताबिक मौसम में कुछ बदलाव भी हो सकते हैं। इस बीच राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

इससे जहां ठंड बढ़ेगी वहीं वायु प्रदूषण से भी राहत मिलेगी। आपको बता दें कि खराब वायु गुणवत्ता के कारण राज्य के कई इलाके बेहद प्रदूषित नजर आ रहे हैं। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बच्चों और बुजुर्गों के लिए अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

वहीं, राज्य के तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 32.0 और न्यूनतम तापमान 15.0 रहने की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक, पंजाब के कुछ जिलों में दिन की शुरुआत कोहरे से हो सकती है। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर धूप के साथ बादल छाए रहने की भी संभावना है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

मौसम विभाग के मुताबिक आज से मौसम बदल सकता है। इस बीच राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही पंजाब में दो से तीन दिनों तक रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही आज प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।

पुलिस थाने में VIP ट्रीटमेंट, महिला ने लगाए बड़े आरोप, देखें…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *