Punjab News: जालंधर में AAP का दामन थामने वाले कांग्रेसी नेता व पूर्व कौंसलर ‘घर वापसी’ को लगा रहे हैं जुगाड़, प्रधान राजिंदर बेरी बोले- ‘कचरा’ वापस नहीं लेंगे

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़ (रमेश शुक्ला सफर)। Punjab News: पंजाब में कांग्रेस छोड़ आम आदमी पार्टी (AAP) ज्वाइन करने वाले कई नेता फिर से घर वापसी करना चाहते हैं। लेकिन इसमें से ज्यादातर नेताओं को कांग्रेस ने ही मना कर दिया। कांग्रेस हाईकमान का मानना है कि AAP ज्वाइन करने वाले इन नेताओं की घर वापसी करने से दूसरे कांग्रेसी वर्करों का मनोबल टूटेगा।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

ताजा मामला जालंधर का है। जालंधर के कई कांग्रेसी नेता विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी छोड़ कर AAP ज्वाइन किया था। इसके बाद नगर निगम चुनाव से पहले कई पूर्व कौंसलर और नेताओं ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर झाड़ू का थामन थाम लिया। लेकिन जिस मकसद ये पूर्व कौंसलर और नेता AAP में गए, उनका वह मकसद पूरा होता नहीं दिख रहा है।

राजिंदर बेरी ने कर दिया मना

सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस छोड़ AAP ज्वाइन करने वाले जालंधर के कुछ पूर्व कौंसलर एक पूर्व मंत्री और कांग्रेसी नेता को साथ लेकर चंडीगढ़ में कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग से मिले। ये पूर्व कौंसलर फिर से कांग्रेस में लौटना चाहते थे। लेकिन राजा वडिंग ने साफ कहा कि जालंधर कांग्रेस के प्रधान राजिंदर बेरी से मिलकर बात करो।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

सूत्रों के मुताबिक इन पूर्व कौंसलरों को राजा वडिंग ने घर वापसी को लेकर मना कर दिया है। राजा वडिंग ने कहा है कि कांग्रेस छोड़ने वाले पूर्व कौंसलरों को फिर से कांग्रेस में शामिल करवाया तो पार्टी के वर्करों का मनोबल टूटेगा। इससे इन कौंसलरों को वापसी नहीं हो सकती है।

rajinder beri
Rajinder Beri, Distt President, Jalandhar Congress

उधर, जालंधर कांग्रेस के जिला प्रधान राजिंदर बेरी ने माना है कि हाल ही में कांग्रेस छोड़ AAP ज्वाइन करने वाले कुछ पूर्व कौंसलर और विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी छोड़ने वाले कुछ कांग्रेसी कौंसलर फिर से कांग्रेस में लौटना चाहते हैं। लेकिन फिलहाल उनके लिए कांग्रेस में अब कोई जगह नहीं है। हम कचरा बिल्कुल वापस नहीं लेंगे।

पुलिस थाने में VIP ट्रीटमेंट, महिला ने लगाए बड़े आरोप, देखें…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *