Punjab News: नशों के खिलाफ मुख्यमंत्री के नेतृत्व में लुधियाना में हुई देश की सबसे बड़ी साइकिल रैली

Daily Samvad
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: एक ऐतिहासिक प्रयास करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में हज़ारों नौजवानों ने आज पंजाब पुलिस द्वारा यहाँ निकाली गई देश की सबसे बड़ी साइकिल रैली में शिरकत की और लोगों को जागरूक करके नशों की कमर तोडऩे का संदेश दिया।

इस रैली में हरेक वर्ग के लोगों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया, जिससे पंजाब को मुकम्मल तौर पर नशा मुक्त राज्य बनाने के संदेश का प्रसार किया जा सके। रैली में पहुँचे लोगों ख़ास कर नौजवानों में नशों की बुराई को जड़ से खत्म कर अपने राज्य को ख़ुशहाल और सेहतमंद राज्य बनाने का उत्साह देखते ही बनता था। इस प्रयास के द्वारा पंजाब पुलिस ख़ास कर राज्य सरकार की गंभीर सामाजिक मसलों के प्रति वचनबद्धता भी साबित होती है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समागम का मुख्य मकसद नशों की समस्या पर काबू पाना और सेहतमंद एवं अच्छे जीवन के तौर पर साइकिल की सवारी को उभारना है। उन्होंने कहा कि यह रैली नशों के गंभीर परिणामों और नशे से मुक्त जीवन की महत्ता के बारे में जागरूकता पैदा करके नशों की माँग को घटाने में अहम ज़रिया साबित होगी। रैली को झंडी दिखा कर रवाना करने के मौके पर भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस रैली की बहुत ज़्यादा अहमीयत है, क्योंकि इतेफाक से यह रैली देश के सबसे नौजवान इंकलाबी शहीद करतार सिंह सराभा के शहादत दिवस के मौके पर करवाई गई है, जिसने 19 साल की उम्र में जीवन वतन के लिए कुर्बान कर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 16 नवंबर का दिवस उनकी शहादत की भावुक याद दिलाता है और आज के इस ऐतिहासिक दिवस ने समागम को और अधिक महत्वपूर्ण बना दिया है। उन्होंने कहा कि देश की सबसे बड़ी साइकिल रैली नौजवानों को नशों से दूर रहने के लिए प्रेरित करने के नेक इरादे से की गई है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह बहुत गौरव और स्ंतुष्टी वाली बात है कि साइकिल सवारों ने अलग-अलग पवित्र स्थानों की यात्रा की। हर एक जगह शहीदों के बलिदानों के साथ जुड़ी हुई है, जिनमें शहीद भगत सिंह, शहीद सुखदेव, शहीद राजगुरू, शहीद करतार सिंह सराभा और शहीद उधम सिंह से सम्बन्धित है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

मुख्यमंत्री ने कहा कि साइकिल सवार सम्बन्धित स्थानों से पवित्र मिट्टी लेकर आए, जिसका प्रयोग पौधे लगाने के लिए किया जायेगा और इन पौधों के नाम क्रमवार सद्भावना, वचन, ज्ञान, एकता और उम्मीद के तौर पर रखे जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह प्रयास इस समागम की गहराई और मनोरथ को बढ़ाता है, जिसका एकमात्र उद्देश्य राज्य की पुरातन शान को बहाल करना है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि ‘‘नशयाँ विरुद्ध नौजवान’’ केवल एक साइकिल रैली नहीं है, बल्कि यह नशों की रोकथाम, सेहतमंद जीवन शैली को प्रोत्साहित करने और इंकलाबी नायकों के बलिदान को याद करने के लिए एक सामुहिक यत्न है।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *