Jalandhar News: जालंधर में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच एनकाउंटर, ताबड़तोड़ चली गोलियां, दो गैंगस्टर घायल

Daily Samvad
2 Min Read
Encounter
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर से अभी अभी बड़ी खबर सामने आ रही है। जालंधर में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच एनकाउंटर हुआ है। इस एनकाउंटर में कई राउंड गोलियां चली हैं। पुलिस ने इस एनकाउंटर के दौरान दो गैंगस्टरों को पकड़ने में सफलता हासिल की है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

सूत्रों के मुताबिक वांटेंड गैंगस्टर रतन और कालू के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है। सूत्र बता रहे हैं कि जालंधर पुलिस ने एनकाउंटर के बाद दोनों गैंगस्टरों को काबू कर लिया है। पुलिस ने दोनों गैंगस्टरों को पकड़ने के लिए जैसे ही इनके ठिकाने पर पहुंची गैंगस्टरों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

एक गैंगस्टर को लगी गोली, एक की टूटी टांग

गैंगस्टरों द्वारा फायरिंग देखकर पुलिस ने भी फायरिंग की। इस दौरान एक गैैंगस्टरों के टांग में गोली लग गई। सूत्र बता रहे हैं कि साथी गैंगस्टर को गोली लगी देखकर दूसरा गैंगस्टर घर की छत से कूद गया, जिससे उसकी टांग टूट गई। सीआईए स्टाफ के इंचार्ज हरिंद्र सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

आपको बता दें 13 नवम्बर की रात रामा मंडी की बांसावाली गली में पुरानी रंजिश के चलते रोहित उर्फ आलू की गोलियां मार कर हत्या कर दी गई थी। थाना रामा मंडी की पुलिस ने इस मामले में गगन अरोड़ा और लाखन को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि इस मामले में गुंगा, शिवम, रिक्की, संजय, लाडी, बकरा, गट्टु, लाकी, शवि, और मुख्य आरोपी रतन व कालू भैय्या वांछित थे।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *