Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, पढ़ें लिस्ट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 289 शब्द|📅 08 Mar 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Lok Sabha Election 2024: Congress First List Candidates – लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 39 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। राहुल गांधी वायनाड से चुनाव लड़ेंगे। राहुल के अलावा भूपेश बघेल और शशि थरूर के नाम भी लिस्ट में हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

कांग्रेस की पहली लिस्ट में 15 उम्मीदवार सामान्य (जनरल कैटेगरी), 24 उम्मीदवार एससी-एसटी, ओबीसी और माइनॉरिटी कैटेगरी से हैं। 12 उम्मीदवारों की उम्र 50 साल से कम है। भाजपा की सूची के 5 दिन बाद कांग्रेस की पहली लिस्ट आई है। भाजपा ने अपने पहली लिस्ट में 195 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी।

Rahul Gandhi File Photo
Rahul Gandhi File Photo

राहुल गांधी वायनाड लड़ेंगे चुनाव

कांग्रेस पार्टी ने पहली लिस्ट में केरल की 20 में से 16 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। राहुल गांधी को वायनाड और तिरुवनंतपुरम से तीन बार के सांसद शशि थरूर को चौथी बार टिकट दिया गया है। इसके अलावा पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल अलपुझा से चुनाव लड़ेंगे।

Shashi Tharoor
Shashi Tharoor

कांग्रेस की पहली लिस्ट में पढ़ें उम्मीदवारों के नाम

Lok Sabha Election Congress List
Lok Sabha Election Congress List

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

पार्टी ने 16 नामों में से 14 नामों को इस बार भी रिपीट किया है। वहीं, दो अलपुझा और त्रिशूर सीट से प्रत्याशी बदले हैं। 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 16 और गठबंधन के तीन अन्य दलों को 4 सीटें मिली थीं। भाजपा एक भी सीट नहीं जीत सकी, हालांकि 15% वोट जरूर हासिल किए।

NRI के अवैध फार्म हाउस पर नगर निगम का एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *