डेली संवाद, चंडीगढ़। Chandra Grahan 2024: ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) का विशेष महत्व है। जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है तो चंद्र ग्रहण होता है। विज्ञान में इसे एक खगोलीय घटना माना जाता है।
इस बार चंद्र ग्रहण फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि यानी 25 मार्च को लगेगा। इसी दिन होली भी मनाई जाएगी। शास्त्रों के अनुसार होली पर चंद्र ग्रहण का ये संयोग करीब 100 साल बाद बना है।
ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई
चंद्र ग्रहण सुबह 10:23 बजे से दोपहर 03:02 बजे तक रहेगा। यह चंद्र ग्रहण कन्या राशि में लगेगा। यह पांचवां चंद्र ग्रहण होगा। बता दे कि यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। भारत में दिखाई न देने के कारण इस चंद्र ग्रहण का होली पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
हालाँकि, ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को भूलकर भी घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। इस समय गर्भवती महिलाओं को किसी भी धारदार चीज का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।
चंद्र ग्रहण के दौरान भूलकर भी देवी-देवताओं की मूर्तियों को नहीं छूना चाहिए। ग्रहण खत्म होने के बाद पूरे घर में गंगा जल का छिड़काव करना चाहिए। चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ भी बनाने और खाने से बचना चाहिए क्योंकि ऐसा माना जाता है कि ग्रहण के दौरान भोजन अशुद्ध हो जाता है।






