Punjab News: पंजाब में एनकाउंटर- पुलिस और नशा तस्करों के बीच फायरिंग, एक गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
Encounter
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, फिरोजपुर। Punjab News: Firozpur Police Encounter Drug Smugglers Arrested- पंजाब से बड़ी खबर है। पंजाब के फिरोजपुर (Firozpur Police) के गुरुहरसहाय के पास पुलिस और ड्रग्स तस्करों के बीच आज सुबह मुठभेड़ हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव लखमीपुर के पास कुछ ड्रग्स तस्कर मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

सूचना पुख्ता होने पर पुलिस ने तुरंत रेड कर दी। इस दौरान पुलिस और नशा तस्करों के बीच एनकाउंटर हो गया। घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

तस्करों द्वारा पहले पुलिस पर फायरिंग

आपको बता दें कि जब पुलिस रेड करने पहुंची तो तस्करों द्वारा पहले पुलिस पर फायरिंग की गई। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। करीब दस मिनट तक चली गोलीबारी के बाद पुलिस ने मौके एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। वहीं, आरोपी का एक साथी मौके से फरार हो गया था।

नशीले पदार्थ और अवैध हथियार भी बरामद

पुलिस आरोपी का अगला पिछला लिंक खंगाल रही है। जिससे पता चल सके कि उक्त आरोपी कितनी देर से इस काम में लिप्त था। सूत्रों के अनुसार आरोपियों से कुछ नशीले पदार्थ और अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

जल्द फिरोजपुर में ही आरोपियों के खिलाफ अलग से एक और एफआईआर दर्ज की जाएगी। वहीं, जल्द आरोपी का पुलिस सरकारी अस्पताल से मेडिकल करवाएगी। जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

संगरूर- पहले दी बड़ी जीत, फिर जमानत जब्त करवाई

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *