Weather Update Today: पंजाब समेत 8 राज्यों में हीट वेव का अलर्ट जारी, कई राज्यों में बारिश की संभावना, पढ़ें मौसम का हाल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Weather Update
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Weather Update Today: पंजाब (Weather Punjab) समेत देश के कई हिस्सों में इस समय भीषण गर्मी का दौर जारी है। राजधानी दिल्ली (Delhi Weather) समेत कई राज्यों का तापमान 45 के पार पहुंच चुका है। राजस्थान (Rajasthan Weather ) में गर्मी 50 डिग्री को भी पार कर गई है। ऐसे में अब सभी को मानसून (Monsoon) और बारिश (Rain) का इंतजार है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में इमीग्रेशन रूल्स में हुआ बड़ा बदलाव

मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने बिहार, उत्तर प्रदेश राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई इलाकों में बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। मानसून को लेकर भी IMD ने बड़ा अपडेट जारी किया है।

Monsoon Update

मौसम विभाग ने कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अरब सागर, बंगाल की खाड़ी, लक्षद्वीप, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ेगा जिससे इन क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है।

यहां चलेंगी तेज हवाएं

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, केरल, माहे, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और कर्नाटक में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी। साथ ही यहां बारिश होने की उम्मीद है। इसके अलावा, अगले 7 दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और रायलसीमा में छिटपुट बारिश होने की भी संभावना है।

इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत अन्य 8 राज्यों में अभी भी गर्मी का टॉर्चर जारी रहेगा। IMD ने पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में आज (3 जून) लू की स्थिति होने की संभावना जताई है।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

यह भी पढ़ें: पंजाब में एक और कैबिनेट मंत्री की शादी, 16 जून को है विवाह

मौसम विभाग की भविष्यवाणी

  • 4 जून तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग इलाकों में लू चलेगी।
  • हिमाचल प्रदेश में भी आज लू चलने की संभावना है।
  • उत्तर प्रदेश में 5 जून तक ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है।
  • राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 3 जून को लू चलने की संभावना है।
  • मौसम एजेंसी ने 4 जून तक ओडिशा में, 4 से 6 जून तक झारखंड में और 5 जून को हरियाणा और दिल्ली में लू चलने की भविष्यवाणी की है।
  • वहीं, 3 और 4 जून को बिहार के अलग-अलग इलाकों में, 3 जून को कोंकण और गोवा में और 5 और 6 जून, को ओडिशा में गर्म मौसम रहने की संभावना है।
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *