Raksha Bandhan 2024: जाने आज कब बांधी जा रही है राखी? इन बातों का रखें ध्यान

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Raksha Bandhan 2024: भाई- बहन के प्रेम का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह पर्व सावन पूर्णिमा (Sawan Purnima) पर मनाया जाता है। इस वर्ष सावन सोमवार (Sawan Somvar) पर पूर्णिमा तिथि है। अतः सावन पूर्णिमा का महत्व और बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

सनातन शास्त्रों में निहित है कि चिरकाल से रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। इस शुभ अवसर पर बहनें अपने भाइयों को राखी बांधती हैं। वहीं, पंडित या पुरोहित घर के सभी सदस्यों को राखी बांधते हैं।

raksha-bandhan 2024
raksha-bandhan 2024

इस मौके पर भाई अपनी बहनों को गिफ्ट देते हैं। ज्योतिषियों की मानें तो आज राखी बांधने का शुभ मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 32 मिनट से है। हालांकि, कई लोगों को काम की अधिकता या बिजी शेड्यूल के चलते राखी हेतु समय नहीं मिल पा रहा है, तो सूर्यास्त के बाद भी राखी बंधवा सकते हैं।

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, सावन पूर्णिमा आज रात 11 बजकर 55 मिनट तक है। इसके बाद भाद्रपद माह की शुरुआत होगी। आज दोपहर 01 बजकर 32 मिनट तक भद्रा है। इसके बाद राखी बांधने के लिए शुभ समय है। दोपहर के समय रक्षाबंधन के लिये शुभ मुहूर्त 01 बजकर 43 मिनट से शाम 04 बजकर 20 मिनट तक है। इस समय बहनें अपने भाइयों को राखी बांध सकती हैं।

Raksha bandhan 2024
Raksha bandhan 2024

सूर्यास्त के बाद शुभ मुहूर्त

ज्योतिषियों की मानें तो सावन पूर्णिमा पर राखी बांधने के लिए सूर्यास्त के बाद भी शुभ मुहूर्त है। अगर काम की अधिकता के चलते आपको राखी के लिए समय नहीं मिल पा रहा है, तो सूर्यास्त के बाद राखी बांध सकते हैं। आज सूर्यास्त के बाद राखी बांधने के लिए शुभ समय प्रदोष काल में शाम 06 बजकर 56 मिनट से 09 बजकर 08 मिनट तक है।

इन बातों का रखें ध्यान

ज्योतिषियों की मानें तो राखी के लिए उत्तम दिशा पूर्व एवं उत्तर है। हालांकि, सूर्यास्त के बाद भाई का मुख पश्चिम दिशा की ओर होना चाहिए। अतः सूर्यास्त के बाद भाई पश्चिम दिशा में मुख कर राखी बंधवाएं। इससे आय और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में चुनाव का ऐलान, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *