Punjab Weather Update: पंजाब में मानसून पड़ा धीमा, इन जिलों में हो सकती बारिश

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Weather Update
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 375 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab Weather Update: पंजाब में पिछले कुछ दिनों से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसका कारण बारिश का ना होना है। पर आज मौसम विभाग केंद्र (IMD) ने अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार पंजाब के जिलों संगरूर, पटियाला, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना, रूपनगर, जालंधर, कपूरथला और होशियारपुर में बारिश हो सकती है।

तापमान में उछाल देखने को मिला

अधिकतर पंजाब में बारिश ना होने के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, जिससे नमी में कमी आई है। लेकिन चंडीगढ़ सहित कई शहरों का तापमान एक बार फिर 35 डिग्री के पार पहुंच गया है। बीते 24 घंटों में तापमान में 1.4 डिग्री का उछाल देखने को मिला है। चंडीगढ़ एयरपोर्ट के पास 6 मिमी बारिश दर्ज की गई।

weather
weather

चंडीगढ़ और पंजाब के श्री आनंदपुर साहिब का तापमान 35.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके साथ ही अमृतसर का तापमान 35.1 डिग्री, बठिंडा और पटियाला का तापमान 35.7 डिग्री, फिरोजपुर, पठानकोट व गुरदासपुर का तापमान 35 डिग्री, फतेहगढ़ साहिब का तापमान 35.5 डिग्री और मोहाली का तापमान 35.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

आज पंजाब के 6 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं, जबकि अन्य पूरा राज्य शुष्क रहेगा। वहीं, चंडीगढ़ में सामान्य बारिश होने के आसार हैं।

9 दिनों में कम बरसे बादल

पंजाब में सितंबर महीना भी सुखा जा रहा है। 9 दिनों में 24 फीसदी कम बारिश हुई है। 1 से 9 सितंबर तक राज्य में 34.5 मिमी बारिश हो जाती है, लेकिन अभी तक मात्र 26.3 मिमी ही बारिश हुई है। चंडीगढ़ में भी इन दिनों में 14 फीसदी कम बारिश हुई है।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

9 दिनों में पंजाब के 6 जिलों में 96 से 60 फीसदी तक कम बारिश हुई है। मानसा में 96 फीसदी, गुरदासपुर में 86, कपूरथला में 85, होशियारपुर में 84, बरनाला में 82 और अमृतसर में 60 फीसदी कम बारिश हुई है। इसके अलावा जालंधर में 22 फीसदी, एसबीएस नगर में 38, मोगा में 36, बठिंडा में 52, और संगरूर में 58 फीसदी कम बारिश हुई है।

विदेश यात्रा के ट्रैवल एजैंट ने ठगे 1.50 लाख, देखें

Punjab Weather Update: पंजाब में मानसून पड़ा धीमा, इन जिलों में हो सकती बारिश

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *