Jalandhar News: डिप्टी कमिश्नर ने जालंधर स्मार्ट सिटी प्रोजैक्टों की समीक्षा की, दिए ये निर्देश

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने आज स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत गठित बोर्ड आफ डायरैकटर्ज की मीटिंग की अध्यक्षता की।

जालंधर नगर निगम (Municipal Corporation Jalandhar) के कमिश्नर गौतम जैन सहित डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को हिदायत दी कि स्मार्ट सिटी अधीन चल रहे प्रोजैक्टों को निर्धारित समय में पूरा करना सुनिश्चित किया जाए और इसकी रफ़्तार में तेज़ी लाई जाए।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

मीटिंग दौरान अन्यों के इलावा काला संघिया से ड्रेन को पुर्नजीवित और सुन्दरीकरन, बायो रैमेडीएशन, सरफेस वाटर प्रोजैक्ट, साईनेज बोर्डों की स्थापना, स्पोर्टस हब प्रोजैक्ट, स्मार्ट पुलिसिंग प्रोजैक्ट, शहर के एंट्री प्वाईंटस का सुदंरीकरन और कई डिपोज़िट कार्यों का जायज़ा लिया। डॉ. अग्रवाल ने स्मार्ट सिटी के अंतर्गत चल रहे विकास प्रोजैक्टों और अन्य कार्यों की मौजूदा स्थिति का जायज़ा लिया।

प्रोजैक्ट लगभग पूरा हो चुका

उन्होंने बताया कि स्मार्ट सिटी के अंतर्गत इंटैगरेटिड कमांड कंट्रोल सैंटर प्रोजैक्ट लगभग पूरा हो चुका है और जल्द ही पूरी तरह चालू हो जाएगा, जिससे शहर की निगरानी और ट्रैफ़िक प्रबंधन में मदद मिलेगी। काला संघिया से ड्रेन के सुंदरीकरन प्रोजैक्ट का जायज़ा लेते हुए डॉ. अग्रवाल ने लगातार नज़रसानी को यकीनी बनाते प्रोजैक्ट को समय पर पूरा करने को कहा।

उन्होंने लोगों की सुविधा के लिए चल रहे सभी कार्यों को जल्द पूरा करने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को लोगों की सुविधा के लिए बुनियादी ढांचे के साथ सम्बन्धित विकास कार्यों को प्राथमिकता देने और जल्द पूरा करने की हिदायतें दी।

विदेश यात्रा के ट्रैवल एजैंट ने ठगे 1.50 लाख, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *