Skip to content

Chandigarh News: सुबह-सुबह 3 गैंगस्टरों का एनकाउंटर, पुलिस का बड़ा एक्शन, इलाके में हड़कंप

Chandigarh News: सुबह-सुबह 3 गैंगस्टरों का एनकाउंटर, पुलिस का बड़ा एक्शन, इलाके में हड़कंप
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Chandigarh News: सेक्टर-32 स्थित सेवक फार्मेसी पर हुई फायरिंग के मामले में चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच ने बुधवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शूटरों का एनकाउंटर कर दिया। यह मुठभेड़ सुबह करीब 6 बजे सेक्टर-39 जिरी मंडी चौक के पास हुई, जिसमें दोनों शूटर गोली लगने से घायल हो गए। चंडीगढ़ (Chandigarh) में हुए इस एनकाउंटर (Encounter) में घायलों की पहचान राहुल और रॉकी के रूप में हुई है। दोनों को इलाज के लिए सेक्टर-16 स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। [caption id="attachment_90181" align="aligncenter" width="1200"] Firing In Jalandhar Firing [/caption]

शूटरों का लोकेशन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, क्राइम ब्रांच की टीम को इन शूटरों की लोकेशन के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर संदिग्ध गाड़ी को रोकने का इशारा किया। इसी दौरान हालात बिगड़ गए और पुलिस तथा आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से चलाई गई गोली से दोनों शूटर घायल हो गए। पुलिस ने मौके से उनकी गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है और हथियारों की बरामदगी की संभावना जताई जा रही है।

फिरौती की बात सामने आई

गौरतलब है कि इस मामले में क्राइम ब्रांच पहले ही सेक्टर-46 निवासी राहुल बिष्ट को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी राहुल बिष्ट सेक्टर-32 में एक लैबोरेटरी चलाता है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस लैब में उसका एक पुलिसकर्मी पार्टनर भी बताया जा रहा है। [caption id="attachment_93740" align="aligncenter" width="1200"] Firauti Firauti[/caption] प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि दोनों ने मिलकर सेवक फार्मेसी पर फायरिंग की साजिश रची थी, ताकि दहशत फैलाकर रंगदारी वसूली जा सके। घटना वाले दिन फार्मेसी के काउंटर पर बैठे दुकानदार के बेटे तनीश ने सूझबूझ दिखाते हुए खुद को सुरक्षित रखा और तुरंत अपने परिजनों को सूचना दी।

सुबह हुआ एनकाउंटर

इसके बाद दुकान मालिक जगदीश, निवासी सेक्टर-32, मौके पर पहुंचे और पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। सूचना मिलते ही सेक्टर-34 थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच, ऑपरेशन सेल और जिला अपराध शाखा की टीमें मौके पर पहुंच गई थीं। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से एक खाली कारतूस बरामद किया था। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली गई, जिसमें दो युवक एक्टिवा पर सवार होकर आते, फार्मेसी पर फायरिंग करते और फरार होते हुए साफ नजर आए। इसी फुटेज के आधार पर शूटरों की पहचान की गई और उनकी तलाश तेज की गई, जिसका नतीजा बुधवार सुबह हुए एनकाउंटर के रूप में सामने आया।

गैंगस्टर एंगल भी सामने आया

सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में गैंगस्टर एंगल भी सामने आया है। टैक्सी स्टैंड के एक मालिक ने पुलिस को बताया था कि उसे 50 लाख रुपये की रंगदारी के लिए कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को गैंगस्टर साबा गोबिंदगढ़ बताया और धमकी दी कि यदि पैसे का इंतजाम नहीं किया गया तो उसके साथ भी सेक्टर-32 की फार्मेसी जैसी फायरिंग की जाएगी। उसने यह भी दावा किया कि उसे चंडीगढ़ में पुलिस और सिस्टम के काम करने के तरीके की पूरी जानकारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घायल और गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। साथ ही आरोपी के पुलिसकर्मी पार्टनर, गैंगस्टर नेटवर्क और रंगदारी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि इस मामले में जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं और पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।