Skip to content

Punjab News: हरजोत सिंह बैंस ने स्थानीय निकाय मंत्री के रूप में संभाला पदभार

Harjot Singh Bains
Harjot Singh Bains
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने यहां म्यूनिसिपल भवन में स्थानीय निकाय विभाग का कार्यभार संभाल लिया है। उल्लेखनीय है कि स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा एवं भाषाएं, तकनीकी शिक्षा तथा सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अगुवाई कर रहे युवा मंत्री का स्थानीय सरकारें विभाग के प्रशासनिक सचिव मनजीत सिंह बराड़, विशेष सचिव श्रीमती दीप्ति उप्पल और विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। [caption id="attachment_73218" align="aligncenter" width="800"] Harjot Singh Bains Harjot Singh Bains[/caption]

विश्वास जताने के लिए धन्यवाद किया

पदभार संभालने के उपरांत बैंस ( Harjot Singh Bains ) ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का उन पर विश्वास जताने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा उन्होंने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चल रही परियोजनाओं की समीक्षा करने के लिए बैठक बुलाई और उन्हें कचरा प्रबंधन, बुनियादी ढांचे के नवीनीकरण और नागरिक-केंद्रित सेवाएं प्रदान करने वाली परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए। हरजोत सिंह बैंस ने कहा, “हमारे शहरी केंद्र पंजाब के भविष्य का आधार हैं। शिक्षा क्षेत्र की तरह स्थानीय निकाय विभाग में भी पूर्ण पारदर्शिता और कार्यकुशलता सुनिश्चित करने को प्राथमिकता दी जाएगी।”