डेली संवाद, अमेरिका। America News: विदेश में पंजाबी युवक को जेल की सजा सुनाने की खबर सामने आ रही है। अमेरिका (America) की फेडरल कोर्ट ने पंजाबी मूल के जशनप्रीत सिंह (27) को 64 महीने यानी 5 साल 4 महीने की जेल की सजा सुनाई है।

जशनप्रीत पर अवैध हथियारों की तस्करी और अंतरराष्ट्रीय अपराध गिरोह से जुड़े होने का आरोप था। जशनप्रीत सिंह ने कैलिफोर्निया (California) में “पंजाबी डेविल्स” नाम से एक मोटरसाइकिल क्लब बनाया था, लेकिन जांच में पता चला कि यह क्लब असल में आउटलॉ गिरोह के तौर पर अवैध हथियार सप्लाई में शामिल था।

युवाओं के लिए हथियार सप्लाई

कैलिफोर्निया पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह अंतरराष्ट्रीय स्तर के हेल्स एंजेल्स गिरोह से हथियार खरीदकर स्थानीय युवाओं के लिए सप्लाई करता था। पुलिस ने पिछले साल एक स्टिंग ऑपरेशन के दौरान जशनप्रीत सिंह के घर से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इसमें शॉर्ट बैरल राइफल, आधुनिक असॉल्ट हथियार, मशीन गन कन्वर्जन डिवाइस और घातक विस्फोटक शामिल थे। सैन जोआक्विन काउंटी बम निरोधक दस्ते ने सुरक्षा कारणों से विस्फोटकों को मौके पर नष्ट किया।

हवाई अड्डे पर ही रोका

जशनप्रीत सिंह पर यह भी आरोप था कि वह गिरफ्तारी से बचने के लिए भारत भागने की योजना बना रहा था। अमेरिकी अधिकारियों ने उसे हवाई अड्डे पर ही रोक लिया। फेडरल कोर्ट ने उसे दोषी करार देते हुए सजा के साथ आर्थिक जुर्माने की भी कार्रवाई की।

यह मामला अमेरिका के “ऑपरेशन टेक बैक अमेरिका” का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय अपराध सिंडिकेट, ड्रग कार्टेल और अवैध हथियार तस्करी को खत्म करना है। जांच में यह भी सामने आया कि पंजाबी डेविल्स गिरोह, हेल्स एंजेल्स के सहयोगी के रूप में काम करता था और स्थानीय स्तर पर हथियारों और अवैध गतिविधियों में सक्रिय था।

Share.

मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version