डेली संवाद, चंडीगढ़। Holiday News: पंजाब में भीषण गर्मी के बीच सरकारी कर्मचारियों के लिए राहत की खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में मान सरकार ने सरकारी छुट्टी (Holiday) का ऐलान किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) में मान सरकार ने 18 जून यानि गुरुवार को सरकारी छुट्टी (Holiday) का ऐलान किया है, जिसके चलते राज्य भर के सरकारी कार्यालय और संस्थान उस दिन बंद रहेंगे।
सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, श्री गुरु अर्जन देव जी के शहादत दिवस के उपलक्ष्य में यह अवकाश घोषित किया गया है। इस अवसर पर पंजाब के सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, निगम, शिक्षण संस्थान और अन्य सरकारी संस्थान बंद रहेंगे।