Skip to content

Punjab News: निजी स्कूल पर फर्जी CBSE मान्यता दिखाकर अभिभावकों से धोखाधड़ी का आरोप, स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई शुरू

Fraud
Fraud
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के लुधियाना (Ludhiana) में एक निजी स्कूल प्रबंधन पर सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त होने का कथित झूठा दावा कर अभिभावकों को गुमराह करने और धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और प्राथमिक जांच में आरोपों को गंभीर पाते हुए स्कूल के डायरेक्टर दंपती के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल पुलिस (Police) पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, थाना डाबा पुलिस को 1 जून 2026 को गुरबख्श सिंह निवासी महाराज नगर ने शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि एमजेके नगर स्थित ग्लोबल स्पार्क्स कॉन्वेंट इंटरनेशनल स्कूल के संचालकों ने स्कूल को सीबीएसई बोर्ड, नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त बताकर अभिभावकों को गुमराह किया। [caption id="attachment_10970" align="alignnone" width="1200"] cbse-board-exams cbse-board-exams[/caption]

कार्रवाई की मांग की

शिकायतकर्ता का कहना है कि स्कूल प्रबंधन ने इस दावे के आधार पर विद्यार्थियों के दाखिले किए और लोगों से फीस व अन्य शुल्क वसूले। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि स्कूल प्रबंधन ने फर्जी तरीके से एडमिशन देकर कई परिवारों को अपने झांसे में लिया। इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर भी स्कूल की मान्यता संबंधी भ्रामक जानकारी प्रसारित की गई, जिससे अभिभावकों को स्कूल की वास्तविक स्थिति के बारे में गलत जानकारी मिली।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

शिकायतकर्ता ने इसे सुनियोजित धोखाधड़ी बताते हुए कार्रवाई की मांग की थी। मामले की जांच के बाद पुलिस ने स्कूल से जुड़े दो लोगों को नामजद किया है। आरोपियों की पहचान सुरिंदर सिंगला और उनकी पत्नी अनीता सिंगला के रूप में हुई है, जो स्कूल के संचालन से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं।

अभिभावकों से धोखाधड़ी हुई

दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) और 61(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह जांच की जा रही है कि स्कूल के पास वास्तव में सीबीएसई बोर्ड की मान्यता थी या नहीं। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि कथित तौर पर कितने विद्यार्थियों के दाखिले किए गए और कितने अभिभावकों से धोखाधड़ी हुई। जांच टीम स्कूल से संबंधित दस्तावेजों, रिकॉर्ड और प्रचार सामग्री की भी पड़ताल कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।