Punjab News: SIR-2026: धर्मकोट और गढ़शंकर में चुनाव रिकॉर्ड का 100% डिजिटलीकरण पूरा, CEO अनिंदिता मित्रा ने की सराहना
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंजाब अनिंदिता मित्रा ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र धर्मकोट और गढ़शंकर में एस.आई.आर.- 2026 के तहत चुनाव रिकॉर्डों और प्रक्रियाओं के 100 प्रतिशत डिजिटलीकरण को सफलतापूर्वक संपन्न करने की सराहना करते हुए कहा कि यह मील का पत्थर पारदर्शिता, दक्षता और आधुनिक चुनाव प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में पंजाब की निरंतर प्रगति का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
फील्ड स्टाफ की भूमिका का हवाला देते हुए सी.ई.ओ. मित्रा ने कहा कि जिला चुनाव अधिकारी (डी.ई.ओ.), चुनाव पंजीकरण अधिकारी (ई.आर.ओ.), और बी.एल.ओज. के समर्पित और समन्वयपूर्ण प्रयासों के कारण ही यह सफलता मिली है। उनकी प्रतिबद्धता, सुहृदता और टीम वर्क ने न केवल डिजिटलीकरण कार्यों के निर्विघ्न क्रियान्वयन को सुनिश्चित किया बल्कि धर्मकोट और गढ़शंकर को राज्य के लिए एक आदर्श चुनाव क्षेत्रों के रूप में स्थापित किया है।