Skip to content

Jalandhar News: जालंधर के Mariton Hotel में फिर मारपीट, शहर के कारोबारी का सिर फाड़ा; मेयर और नितिन कोहली का नाम लेने के बाद भी कारोबारी की होती रही पिटाई

जालंधर के Mariton Hotel में कारोबारी सुनील भल्ला के साथ मारपीट और सिर में चोट पहुंचाने का आरोप लगा है। पीड़ित ने मेयर वनीत धीर और नितिन कोहली का नाम लेने के बावजूद पिटाई किए जाने का आरोप लगाया।

Jalandhar News: जालंधर के Mariton Hotel में फिर मारपीट, शहर के कारोबारी का सिर फाड़ा; मेयर और नितिन कोहली का नाम लेने के बाद भी कारोबारी की होती रही पिटाई
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के Mariton Hotel में एक बार फिर मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना में शहर के कारोबारी सुनील भल्ला के घायल होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि होटल में विवाद के दौरान उनके साथ मारपीट की गई, जिससे उनके सिर में चोट लगी।

पीड़ित सुनील भल्ला भल्ला एलईडी के कारोबार से जुड़े बताए जा रहे हैं। वहीं, इस मामले में रवि कक्कड़ पेंट के कारोबार से जुड़े बताए जा रहे हैं। घटना को लेकर अलग-अलग पक्षों की ओर से पुलिस जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

मेयर और नितिन कोहली का नाम लेने का आरोप

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि विवाद के दौरान सुनील भल्ला ने जालंधर के मेयर वनीत धीर और जालंधर सेंट्रल हलके के इंचार्ज नितिन कोहली को अपना भाई बताया। इसके बावजूद होटल से जुड़े लोगों ने उनके साथ मारपीट की।

आरोप है कि मारपीट के दौरान सुनील भल्ला के सिर पर चोट लगी और वह घायल हो गए। घटना के बाद शहर में होटल की सुरक्षा व्यवस्था और वहां होने वाले विवादों को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है।

पुलिस जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई

फिलहाल घटना से जुड़े सभी तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। पुलिस की ओर से शिकायत मिलने और जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि विवाद किस कारण शुरू हुआ और मारपीट में कौन-कौन लोग शामिल थे।

पीड़ित पक्ष ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। वीडियो में एक महिला साफ कह रही है कि 1.50 लाख रुपए देकर होटल की बुकिंग करवाई थी।

वहीं, भल्ला के दोस्त ने कहा है कि उनकी पत्नी को होटल का मैनेजर गलत ढंग से छू रहा था, जिसका विरोध किया तो होटल मैनेजर मारपीट पर उतर आया।

डांसर लेकर आए थे

उधर, होटल संचालक परमजीत सिंह मरवाहा के भाई डा. इंद्रजीत सिंह मरवाहा ने कहा कि सुनील भल्ला और उनके दोस्त होटल में पार्टी करने आए थे। उनके साथ आई महिलाएं डांसर लग रही थी, जिसका विरोध होटल मैनेजर ने किया। इसके बाद कमरे में लड़कियों को लेकर गए, जिसका होटल मैनेजर ने मना कर दिया।