Skip to content

LPG Cylinder Booking New Rules: 1 सितंबर से LPG को लेकर बदलेंगे कई नियम, गैस सिलेंडर इस्तेमाल करने वालों के लिए जरूरी खबर

LPG कनेक्शन की आधार-बेस्ड ई-केवाईसी कराने की अंतिम तारीख 31 अगस्त 2026 तय की गई है। पहले इसकी समयसीमा 23 अगस्त थी, जिसे बढ़ाकर 31 अगस्त किया गया था।

LPG Cylinder Booking New Rules: 1 सितंबर से LPG को लेकर बदलेंगे कई नियम, गैस सिलेंडर इस्तेमाल करने वालों के लिए जरूरी खबर
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद चंडीगढ़ LPG Cylinder Booking New Rules: सितंबर की शुरुआत LPG उपभोक्ताओं के लिए कई अहम बदलाव लेकर आ रही है। अगर आपके घर में LPG सिलेंडर इस्तेमाल होता है, तो 1 सितंबर से जुड़े इन नियमों और अपडेट्स को जानना आपके लिए जरूरी है।

LPG e-KYC की डेडलाइन आज खत्म

LPG कनेक्शन की आधार-बेस्ड ई-केवाईसी कराने की अंतिम तारीख 31 अगस्त 2026 तय की गई है। पहले इसकी समयसीमा 23 अगस्त थी, जिसे बढ़ाकर 31 अगस्त किया गया था। तेल कंपनियों ने ग्राहकों से समय रहते प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।

अगर ग्राहक ई-केवाईसी नहीं कराते हैं, तो आने वाले समय में LPG सप्लाई या सब्सिडी से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए जिन लोगों की KYC अभी बाकी है, उन्हें इसे जल्द पूरा कर लेना चाहिए।

PNG कनेक्शन को बढ़ावा देने की तैयारी

सरकार घरेलू रसोई में पाइप्ड नेचुरल गैस यानी PNG के इस्तेमाल को बढ़ाने पर भी जोर दे रही है। इसके लिए 1 सितंबर 2026 से घरेलू PNG कनेक्शन को बढ़ावा देने वाली प्रोत्साहन योजना शुरू की जा रही है।

इस योजना के तहत सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों को नए और सक्रिय घरेलू PNG कनेक्शन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन दिया जाएगा। सरकार का लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा घरों तक पाइप के जरिए गैस की सुविधा पहुंचाना है।

LPG सिलेंडर की कीमत पर भी नजर

हर महीने की शुरुआत में तेल कंपनियां LPG की कीमतों की समीक्षा करती हैं। ऐसे में 1 सितंबर को घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हो सकता है। हालांकि, नई कीमतों की अंतिम पुष्टि तेल कंपनियों की घोषणा के बाद ही होगी।

LPG के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार, कच्चे तेल की कीमत, आयात लागत और अन्य आर्थिक परिस्थितियों से प्रभावित होते हैं। हाल के महीनों में पश्चिम एशिया के तनाव का असर LPG सप्लाई और कीमतों पर भी देखने को मिला है।

PNG लेने के बाद LPG कनेक्शन का क्या होगा?

जिन उपभोक्ताओं को घरेलू PNG कनेक्शन मिल जाता है, उनके लिए LPG कनेक्शन को लेकर भी नया प्रावधान है। सरकार के मई 2026 के संशोधन के मुताबिक, PNG कनेक्शन मिलने के 30 दिनों के भीतर LPG कनेक्शन खत्म करने के लिए आवेदन किया जा सकता है।

इसके अलावा, अगर भविष्य में ऐसे इलाके में जाना पड़े जहां PNG की सुविधा उपलब्ध नहीं है, तो कुछ मामलों में LPG कनेक्शन को दोबारा बहाल कराने के लिए ट्रांसफर वाउचर का विकल्प भी रखा गया है।

LPG बुकिंग को लेकर भी रहें अपडेट

पिछले कुछ समय में LPG की सप्लाई और उपलब्धता को लेकर कई बदलाव किए गए हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुक करने से पहले अपने तेल मार्केटिंग कंपनी के मौजूदा नियम जरूर जांच लेने चाहिए।