Skip to content

Punjab News: जन्मदिन पार्टी के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक-युवती घायल; एक की हालत गंभीर

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से पुलिस को गोलियों के खाली खोल भी मिले हैं। घायलों की पहचान सलमान (18) और सुमन के रूप में हुई है।

Punjab News: जन्मदिन पार्टी के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक-युवती घायल; एक की हालत गंभीर
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, मोहाली। Punjab News: मोहाली में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान फायरिंग और चाकू से हमला किए जाने की घटना सामने आई है। वारदात में एक युवक और युवती घायल हो गए।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से पुलिस को गोलियों के खाली खोल भी मिले हैं। घायलों की पहचान सलमान (18) और सुमन के रूप में हुई है। दोनों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जन्मदिन की पार्टी में हुआ विवाद

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रविवार रात मोहाली गांव के खेड़ा के पास कुछ युवक जन्मदिन की पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान वहां केक काटा जा रहा था और सलमान भी मौके पर पहुंचा। बताया जा रहा है कि कुछ अन्य युवक वहां पहुंचे और किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद शुरू हो गया।

विवाद बढ़ने के बाद आरोपियों ने कथित तौर पर फायरिंग कर दी और चाकू से भी हमला किया। गोली लगने के बाद सलमान वहां से भागकर अपनी जान बचाने की कोशिश करने लगा। बताया जा रहा है कि हमलावर स्कूटर पर उसका पीछा करते रहे।

स्कूल के पास सड़क पर गिरा युवक

पीछा करते हुए आरोपी मोहाली गांव के स्कूल के पास तक पहुंच गए। इसी दौरान सलमान सड़क पर गिर गया। उसके शरीर से काफी खून निकल रहा था। युवक को सड़क पर घायल अवस्था में देखकर आसपास के लोग वहां जमा होने लगे।

लोगों की संख्या बढ़ती देखकर हमलावर मौके से फरार हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने घायल सलमान को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को घटना की सूचना दी।

गोली युवक की बाजू में लगी, युवती भी घायल

पुलिस के मुताबिक, फायरिंग में एक गोली सलमान की बाजू में लगी है। वहीं, सुमन को गोली की किरच लगने से चोट आई है। सलमान के भाई के अनुसार, सलमान और सुमन दोनों साथ में मौके पर गए थे। हालांकि, वे वहां किसके साथ पहुंचे थे और विवाद की असली वजह क्या थी, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से खाली कारतूस के खोल बरामद किए हैं। इसके अलावा आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।