Skip to content

Firing News: जमीन विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक की गोली मारकर हत्या

संगरूर के लहरा थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर प्रकाश सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी बूटा सिंह ने लाइसेंसी 12 बोर राइफल से गोली चलाई और वारदात के बाद खुद लहरा थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया।

Firing News: जमीन विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक की गोली मारकर हत्या
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, संगरूर। Firing News: पंजाब के संगरूर जिले में जमीन विवाद को लेकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। लहरा थाना क्षेत्र के दशमेश नगर कोठे दसका में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी बूटा सिंह ने अपनी लाइसेंसी 12 बोर राइफल से प्रकाश सिंह पर गोली चलाई। वारदात के बाद आरोपी खुद लहरा थाने पहुंचा और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।

जमीन विवाद को लेकर पुरानी रंजिश

मृतक की पहचान प्रकाश सिंह पुत्र नेक सिंह, निवासी बहादुरपुर, जिला मानसा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, प्रकाश सिंह और आरोपी बूटा सिंह के बीच जमीन को लेकर काफी समय से विवाद और पुरानी रंजिश चली आ रही थी।

बताया जा रहा है कि इसी विवाद के चलते दोनों के बीच तनाव बना हुआ था। इसी दौरान आरोपी ने प्रकाश सिंह पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात के बाद थाने पहुंचा आरोपी

घटना के बाद आरोपी बूटा सिंह फरार होने के बजाय खुद लहरा पुलिस स्टेशन पहुंचा और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।

लेहरा थाना SHO जसकरण सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह पुरानी रंजिश और जमीन विवाद सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आरोपी कोर्ट में पेश, जेल भेजा

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया गया। कोर्ट की कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

पुलिस अब हत्या से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि वारदात के पीछे जमीन विवाद की पूरी वजह क्या थी और घटना के समय मौके पर कौन-कौन मौजूद था।