Skip to content

Punjab News: पंजाब में 15 सितंबर को ठप रहेगा सेवा केंद्रों का कामकाज, जाने वजह

पंजाब के सभी सेवा केंद्र 15 सितंबर 2026 को बंद रहेंगे। पंजाब सेवा केंद्र कर्मचारी यूनियन ने लंबित मांगों के समाधान की मांग को लेकर एक दिन के पूर्ण बंद का ऐलान किया है। कर्मचारी मोहाली फेस-10 में राज्य स्तरीय धरना देंगे और इसी दौरान आंदोलन की अगली रणनीति तय करेंगे।

Punjab News: पंजाब में 15 सितंबर को ठप रहेगा सेवा केंद्रों का कामकाज, जाने वजह
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के लोगों के लिए जरूरी खबर है। प्रदेशभर के सभी सेवा केंद्र 15 सितंबर 2026 को बंद रहेंगे। पंजाब सेवा केंद्र कर्मचारी यूनियन ने लंबे समय से लंबित मांगों का समाधान नहीं होने का आरोप लगाते हुए एक दिन के पूर्ण बंद का ऐलान किया है।

यूनियन के इस फैसले के चलते 15 सितंबर को सेवा केंद्रों में आम लोगों से जुड़े सरकारी कामकाज प्रभावित हो सकते हैं। कर्मचारी इस दिन फेस-10, मोहाली स्थित श्रम विभाग के कार्यालय के बाहर राज्य स्तरीय धरना देंगे।

15 सितंबर को पूरे पंजाब में बंद रहेंगे सेवा केंद्र

पंजाब सेवा केंद्र कर्मचारी यूनियन के मुताबिक, 15 सितंबर को प्रदेश के सभी सेवा केंद्रों में कामकाज पूरी तरह ठप रहेगा। कर्मचारी अपनी लंबे समय से लंबित मांगों और कथित तौर पर उनके साथ हो रही धक्केशाही के विरोध में धरना देंगे।

यूनियन का कहना है कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर सरकार और संबंधित अधिकारियों को कई बार जानकारी दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक समस्याओं के समाधान के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई।

सरकार को पहले ही भेजे जा चुके हैं पत्र

यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों को लेकर सरकार तथा संबंधित विभागों को लिखित पत्र भी भेजे गए हैं। इसके बावजूद मांगों पर चर्चा के लिए कोई ठोस बैठक नहीं बुलाई गई।

यूनियन का आरोप है कि लगातार मांगों की अनदेखी किए जाने के कारण कर्मचारियों में रोष बढ़ रहा है। इसी के चलते एक दिन के पूर्ण बंद का फैसला लिया गया है।

मोहाली में होगा राज्य स्तरीय धरना

15 सितंबर को कर्मचारी मोहाली फेस-10 स्थित श्रम विभाग के कार्यालय के बाहर एकत्र होकर राज्य स्तरीय धरना देंगे। इस दौरान कर्मचारी अपनी मांगों को सरकार के सामने रखेंगे और उनके साथ कथित तौर पर हो रही धक्केशाही का मुद्दा उठाएंगे।

यूनियन ने कहा कि 15 सितंबर को होने वाले धरने के दौरान आंदोलन की अगली रणनीति तय की जाएगी। यदि सरकार ने जल्द कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं किया तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और बड़ा किया जा सकता है। यूनियन ने चेतावनी दी है कि इसके बाद पैदा होने वाली स्थिति के लिए सरकार और संबंधित विभाग जिम्मेदार होंगे।

कर्मचारियों से मोहाली पहुंचने की अपील

पंजाब सेवा केंद्र कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष बलजिंदर सिंह माझा और महासचिव गुरसेवक सिंह चहल ने प्रदेशभर के सेवा केंद्र कर्मचारियों से 15 सितंबर को मोहाली पहुंचकर राज्य स्तरीय धरने में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है।