Skip to content

Haryana News: हरियाणा में 17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, एक महीने तक होंगे जनकल्याणकारी कार्यक्रम

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने विभागों को निर्देश दिए कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के सभी कार्यक्रमों का आयोजन समन्वित, समयबद्ध और प्रभावी तरीके से किया जाए, ताकि इसका सीधा लाभ आम जनता को मिल सके।

Haryana News: हरियाणा में 17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, एक महीने तक होंगे जनकल्याणकारी कार्यक्रम
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा और सुशासन की यात्रा के उपलक्ष्य में हरियाणा में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जाएगा। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक एक महीने चलेगा।

अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकारी कल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं को जरूरतमंद एवं पात्र नागरिकों तक जमीनी स्तर पर पहुंचाना है। इस दौरान लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देने और उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

विभागों को निर्देश दिए

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत होने वाले सभी कार्यक्रमों की योजना पहले से तैयार की जाए और उन्हें तय समय-सीमा के भीतर प्रभावी ढंग से पूरा किया जाए।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों से अभियान को जनभागीदारी से जोड़ने और अधिक से अधिक पात्र नागरिकों तक सरकारी सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने विभागों को निर्देश दिए कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के सभी कार्यक्रमों का आयोजन समन्वित, समयबद्ध और प्रभावी तरीके से किया जाए, ताकि इसका सीधा लाभ आम जनता को मिल सके।