Skip to content

Jalandhar News: सेंट सोल्जर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने भारतीय सेना की कार्यप्रणाली की ली प्रत्यक्ष जानकारी

सेंट सोल्जर कॉलेज (को-एजुकेशन), जालंधर के 13 एनसीसी कैडेट्स ने 21 पंजाब बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित शैक्षणिक भ्रमण में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Jalandhar News: सेंट सोल्जर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने भारतीय सेना की कार्यप्रणाली की ली प्रत्यक्ष जानकारी
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: सेंट सोल्जर कॉलेज (को-एजुकेशन), जालंधर के 13 एनसीसी कैडेट्स ने 21 पंजाब बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित शैक्षणिक भ्रमण में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान कैडेट्स को भारतीय सेना के जीवन, अनुशासन एवं कार्यप्रणाली को करीब से समझने का महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त हुआ।

आर्मी रेजिमेंट के भ्रमण के दौरान कैडेट्स को सेना की विभिन्न कार्यप्रणालियों, सैन्य अनुशासन, प्रशिक्षण गतिविधियों तथा आधुनिक सैन्य उपकरणों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस अनुभव ने युवा कैडेट्स के ज्ञान में वृद्धि करने के साथ-साथ उनमें देशसेवा के लिए आवश्यक समर्पण, साहस, अनुशासन और प्रतिबद्धता की भावना को भी मजबूत किया।

देश के बेहतर नागरिक बनने के लिए तैयार करे

इस शैक्षणिक भ्रमण ने कैडेट्स में देशभक्ति, जिम्मेदारी, नेतृत्व क्षमता तथा भारतीय सशस्त्र सेनाओं के प्रति सम्मान की भावना को और प्रबल किया। सेना के पेशेवर वातावरण को करीब से देखने का यह अवसर कैडेट्स के लिए प्रेरणादायक रहा और उन्हें जीवन में ऊंचे लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें प्राप्त करने के लिए मेहनत करने हेतु प्रेरित किया।

ग्रुप चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा एवं कॉलेज डायरेक्टर डॉ. वीणा दादा ने कैडेट्स की उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना करते हुए उन्हें इसी प्रकार अनुशासन, समर्पण और दृढ़ संकल्प के साथ मेहनत करते रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को ऐसे प्रत्येक अवसर का भरपूर लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया, जो उनके व्यक्तित्व विकास में सहायक हो तथा उन्हें जिम्मेदार, आत्मविश्वासी एवं देश के बेहतर नागरिक बनने के लिए तैयार करे।