Skip to content

Jalandhar News: जालंधर के गुरुद्वारा साहिब में हथियारों के साथ घुसने की कोशिश, बुजुर्ग के विरोध पर बाइक सवार फरार, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में दो संदिग्ध युवकों ने घुसने की कोशिश की। दोनों युवक बाइक पर सवार होकर आए थे और उनके पास हथियार होने की बात सामने आई है।

Jalandhar News: जालंधर के गुरुद्वारा साहिब में हथियारों के साथ घुसने की कोशिश, बुजुर्ग के विरोध पर बाइक सवार फरार, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के नकोदर चौक के नजदीक अजित नगर में स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में दो संदिग्ध युवकों ने घुसने की कोशिश की। दोनों युवक बाइक पर सवार होकर आए थे और उनके पास हथियार होने की बात सामने आई है।

हालांकि, एक बुजुर्ग के विरोध और शोर मचाने के बाद उन्हें वहां से भागना पड़ा। घटना की पूरी तस्वीर गुरुद्वारा परिसर में लगे CCTV कैमरों में कैद हुई है।जानकारी के मुताबिक, रात करीब 1:30 बजे गुरुद्वारा साहिब में कुछ सेवादार सेवा कर रहे थे। इसी दौरान एक बुजुर्ग अपना स्कूटर पार्क कर अंदर जाने लगा। तभी बाइक पर आए दो युवकों ने उन्हें धक्का दिया और उनके साथ अंदर जाने का प्रयास किया।

बुजुर्ग ने विरोध किया

युवकों की इस हरकत को देखते ही बुजुर्ग ने विरोध किया और शोर मचा दिया। आवाज सुनकर गुरुद्वारा साहिब में मौजूद सेवादार और संगत वहां पहुंच गए। लोगों को अपनी तरफ आता देख दोनों युवक घबरा गए और बाइक पर बैठकर मौके से फरार हो गए।

लूट या बेअदबी की कोशिश की आशंका

वहीं गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादाने घटना को लेकर गंभीर आशंका जताई है। उनका कहना है कि युवकों के पास हथियार होने के कारण शक है कि वे किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से गुरुद्वारा परिसर में दाखिल होना चाहते थे। उन्होंने लूट या बेअदबी की आशंका भी जताई है।

घटना के बाद गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। पुलिस को CCTV फुटेज भी उपलब्ध कराई गई है, जिसके आधार पर युवकों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।