Skip to content

Punjab News: पंजाब सरकार की आपत्ति के बीच जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा बने पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश

Punjab News: पंजाब सरकार की आपत्ति के बीच जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा बने पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब सरकार के विरोध के बावजूद जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा ने आज पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ले ली। शपथ ग्रहण समारोह सुबह 9:30 बजे पंजाब लोक भवन में आयोजित किया गया।

इससे पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने केंद्र सरकार पर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति के मामले में संवैधानिक प्रक्रियाओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया था। रविवार को हुई पंजाब कैबिनेट की बैठक में केंद्र सरकार के खिलाफ इस मुद्दे पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।

पंजाब कैबिनेट ने जताई आपत्ति

पंजाब कैबिनेट ने जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा की नियुक्ति पर आपत्ति जताते हुए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और पंजाब के राज्यपाल से अपील की थी कि पंजाब सरकार की सहमति मिलने तक उन्हें मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ न दिलाई जाए।

कैबिनेट द्वारा पारित प्रस्ताव में कहा गया कि ऐसे मामलों में, जिनका राज्य के संवैधानिक और प्रशासनिक हितों पर प्रभाव पड़ता है, राज्य सरकार से उचित परामर्श किया जाना चाहिए। पंजाब सरकार ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों में एकतरफा फैसले लेकर पंजाब के साथ अन्याय कर रही है।