Skip to content

LPG Price Hike: महीने के पहले दिन ही बड़ा झटका, महंगा हुआ LPG सिलेंडर, चेक करें नए रेट

कमर्शियल सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं को करीब रु9.50 अधिक चुकाने होंगे। हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे घरेलू उपभोक्ताओं को राहत मिली है।

LPG Price Hike: महीने के पहले दिन ही बड़ा झटका, महंगा हुआ LPG सिलेंडर, चेक करें नए रेट
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद चंडीगढ़ एलपीजी उपभोक्ताओं को महंगाई का एक और झटका लगा है। तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है।

अब कमर्शियल सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं को करीब रु9.50 अधिक चुकाने होंगे। हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे घरेलू उपभोक्ताओं को राहत मिली है।

कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़े

इंडियन ऑयल की ओर से जारी नए रेट के मुताबिक, दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत रु2,738 से बढ़कर रु2,747.50 हो गई है। वहीं मुंबई में इसकी कीमत रु2,691.50 से बढ़कर रु2,701 हो गई है।

5 किलो वाले गैर-घरेलू सिलेंडर की कीमत भी बढ़ी

तेल कंपनियों ने 5 किलोग्राम वाले गैर-घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में भी रु2 की बढ़ोतरी की है। इसकी कीमत रु762 से बढ़कर ₹764 हो गई है। हालांकि, सामान्य 5 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर और एक्स्ट्रालाइट सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

अगस्त में हुई थी बड़ी कटौती

इससे पहले 1 अगस्त को 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में रु200 से अधिक की कटौती की गई थी। कोलकाता में सिलेंडर के दाम में रु209 की कमी की गई थी, जबकि दिल्ली में रु202 की कटौती हुई थी।